हिमाचल के चंबा में भीषण हादसा, एक वकील की दर्दनाक मौत; दूसरा गंभीर रूप से घायल

Edited By Swati Sharma, Updated: 18 Feb, 2026 05:11 PM

a lawyer dies tragically in a horrific accident in chamba

Chamba News: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में डलहौजी-चुवाड़ी मार्ग पर होबारड़ी के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक अधिवक्ता (वकील) की जान चली गई है। इस हादसे में कार सवार एक अन्य वकील भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे...

Chamba News: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में डलहौजी-चुवाड़ी मार्ग पर होबारड़ी के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक अधिवक्ता (वकील) की जान चली गई है। इस हादसे में कार सवार एक अन्य वकील भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है।

दोपहर बाद हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, यह हादसा बुधवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे पेश आया। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि कार दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है और एक अन्य घायल है। 

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!