ऊना वासियों के लिए PNG की सौगात: जल्द लगवाएं कनेक्शन

Edited By Jyoti M, Updated: 28 Apr, 2026 10:15 AM

a gift of png for the residents of una get your connection installed soon

जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पीएनजी के अंतर्गत पाइपलाइन लाइन का विस्तार किया गया है। इसके तहत अब तक लगभग 13 हज़ार घरेलू कनेक्शन जारी किए जा चुके हैं, जिनका उपभोक्ता बिना किसी रुकावट के 24 घंटे घरेलू गैस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं।

ऊना। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पीएनजी के अंतर्गत पाइपलाइन लाइन का विस्तार किया गया है। इसके तहत अब तक लगभग 13 हज़ार घरेलू कनेक्शन जारी किए जा चुके हैं, जिनका उपभोक्ता बिना किसी रुकावट के 24 घंटे घरेलू गैस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं।

इसी कड़ी में उपायुक्त ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र अम्ब और गगरेट को भी पीएनजी पाइपलाइन लाइन से जोड़ा गया है। उन्होंने उद्योग मालिकों से अपील की है कि वे अपनी आवश्यकता अनुसार पीएनजी के तहत व्यावसायिक कनेक्शन प्राप्त करके बिना किसी रुकावट के सस्ती दर पर गैस का प्रयोग करें।

उपायुक्त ने बताया कि पीएनजी सुविधा उपभोक्ताओं को निरंतर और सुरक्षित गैस आपूर्ति प्रदान कर रही है, जिससे सिलेंडर बदलने की परेशानी से भी राहत मिली है। साथ ही यह सुविधा गैस सिलेंडर की तुलना में अधिक किफायती दरों पर उपलब्ध करवाई जा रही है, जिससे आम नागरिकों को सीधा आर्थिक लाभ मिल रहा है।

उन्होंने जिन क्षेत्रों को पीएनजी पाइपलाइन से जोड़ा गया है वहां के सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे इस सुविधा का लाभ उठाते हुए शीघ्र अपना पीएनजी कनेक्शन प्राप्त कर सस्ती तथा निर्बाध गैस सेवा का लाभ लें।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!