Edited By Swati Sharma, Updated: 15 Apr, 2026 01:39 PM

Una News : नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ऊना जिले की अंब पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। उपमंडल अंब के अंतर्गत आते कलरूही क्षेत्र में पुलिस टीम ने एक युवक को 6.36 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ दबोचा है। जानकारी के अनुसार, थाना अंब...
Una News : नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ऊना जिले की अंब पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। उपमंडल अंब के अंतर्गत आते कलरूही क्षेत्र में पुलिस टीम ने एक युवक को 6.36 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ दबोचा है।
आरोपी गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार, थाना अंब की एक टीम एएसआई राजेश कुमार के नेतृत्व में कलरूही क्षेत्र में नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान टीम ने वहां से गुजर रहे एक 34 वर्षीय संदिग्ध युवक को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर युवक के कब्जे से 6.36 ग्राम हेरोइन बरामद की गई और युवक को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान रिशु (34 वर्षीय), निवासी होशियारपुर (पंजाब) के रूप में हुई है।
जांच में जुटी पुलिस
वहीं, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए डीएसपी अंब, अनिल पटियाल ने बताया, "आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह यह नशा कहां से लाया था और क्षेत्र में इसे किसे सप्लाई किया जाना था। पुलिस इस पूरे तस्करी नेटवर्क की तह तक जाने का प्रयास कर रही है।"
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें