ऊना के नारी गांव में तेंदुए की दस्तक, घरों में कैद हो रहे लोग

Edited By Jyoti M, Updated: 14 Apr, 2026 03:46 PM

leopard sighting in una s nari village residents confined to their homes

जिला के गांव नारी में इन दिनों तेंदुए के आने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार तेंदुआ गांव के रिहायशी इलाके के आसपास घूम रहा है और देर रात घरों के बाहर गुर्रा रहा है जिससे लोग सहमे हुए हैं।

ऊना, (मनोहर): जिला के गांव नारी में इन दिनों तेंदुए के आने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार तेंदुआ गांव के रिहायशी इलाके के आसपास घूम रहा है और देर रात घरों के बाहर गुर्रा रहा है जिससे लोग सहमे हुए हैं। स्थानीय लोगों तरसेम लाल, मोहित, संजीव कुमार, संतोष कुमारी व अन्य ने बताया कि तेंदुआ रात के समय गांव में घरों के पास देखा जा रहा है।

तेंदुआ उनके घरों के समीप से कुत्तों को उठाकर ले गया। रात के समय घरों से बाहर निकलने में भी डर लग रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए की बढ़ती गतिविधियों के चलते गांव में पिंजरा लगाया जाए। उधर वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उक्त गांव में यदि तेंदुआ है तो वहां पिंजरा लगाकर लोगों को राहत दी जाएगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!