ऊना में इंसानियत शर्मसार : 50 रुपए पेमेंट न होने पर पेट्रोल पंप कर्मियों ने युवक को डंडों से पीटा, Video Viral होने पर लोगों में आक्रोश

Edited By Swati Sharma, Updated: 28 Apr, 2026 11:07 AM

in una petrol pump attendants brutally beat a youth over an unpaid amount of 50

Una News : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में ऑनलाइन भुगतान के दौरान मोबाइल फोन बंद हो जाने पर पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने एक युवक के साथ कथित तौर पर मारपीट की। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र...

Una News : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में ऑनलाइन भुगतान के दौरान मोबाइल फोन बंद हो जाने पर पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने एक युवक के साथ कथित तौर पर मारपीट की। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। 

पुलिस के अनुसार, तहलीवाल क्षेत्र के वार्ड नंबर-2 निवासी यूसुफ बाथड़ी से लौट रहे थे, तभी उन्होंने एक पेट्रोल पंप पर अपनी मोटरसाइकिल में पेट्रोल भरवाया। यूसुफ ने 50 रुपये का पेट्रोल भरवाने के बाद ऑनलाइन भुगतान करने की कोशिश की, लेकिन उनका मोबाइल फोन बंद हो गया। उन्होंने वहां मौजूद कर्मचारियों से फोन चार्ज करने को कहा ताकि भुगतान कर सकें। 

पीड़ित के अनुसार, इस बात पर कर्मचारी नाराज हो गए और उसे जबरन एक कमरे में ले जाकर डंडों से पीटा। यूसुफ की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!