Solan: ​​​​​​​31 पदों के लिए 17 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू, होनी चाहिए इतनी आयु

Edited By Jyoti M, Updated: 13 Sep, 2025 09:52 AM

campus interview will be held on september 17 for 31 posts

मैसर्ज़ कोरोना रेमेडीज प्राइवेट लिमिटेड सोलन में हेल्पर के 10 पद, मैसर्ज़ वर्मा ज्वैलर्स में 10 पद तथा मैसर्ज़ इंडोरामा इंडिया प्राइवेट लिमिटिड बद्दी के 11 पदों पर भर्ती के लिए 17 सितम्बर, 2025 को ज़िला रोज़गार कार्यालय सोलन में कैंपस इंटरव्यू आयोजित...

सोलन। मैसर्ज़ कोरोना रेमेडीज प्राइवेट लिमिटेड सोलन में हेल्पर के 10 पद, मैसर्ज़ वर्मा ज्वैलर्स में 10 पद तथा मैसर्ज़ इंडोरामा इंडिया प्राइवेट लिमिटिड बद्दी के 11 पदों पर भर्ती के लिए 17 सितम्बर, 2025 को ज़िला रोज़गार कार्यालय सोलन में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी ज़िला रोज़गार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने दी।

जगदीश कुमार ने कहा कि उक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं, स्नातक, बी.एस.सी. नॉन मेडिकल व टेक्सटाइल तथा आयु 19 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उक्त पदों के लिए पुरुष व महिला दोनों इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि इन पदों की विस्तृत जानकारी आवेदक विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. में प्राप्त कर सकते हैं।

सभी योग्य एवं इच्छुक आवेदक विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. पर कैंडिडेट लॉगइन टैब के माध्यम से पंजीकृत करने के उपरांत अपनी रेजिस्ट्रेशन प्रोफाइल पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आवेदन करने से पूर्व प्रत्येक आवेदक का नाम रोज़गार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है।

जगदीश कुमार ने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता संबंधी सभी अनिवार्य प्रमाण पत्रों व दस्तावेज़ों सहित ज़िला रोज़गार कार्यालय सोलन में 17 सितम्बर, 2025 को प्रातः 10.30 बजे पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए कोई भी यात्रा-भत्ता देय नहीं होगा।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!