Himachal: 94 वर्षीय बुजुर्ग काे 5 महीने से नहीं मिली पैंशन, BJP ने सुक्खू सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; आंदोलन की दी चेतावनी

Edited By Vijay, Updated: 16 Dec, 2025 12:02 PM

94 year old man has not received pension for 5 months

हिमाचल प्रदेश में वृद्धावस्था पैंशन के लटकते मामलों को लेकर राजनीति गरमा गई है। भाजपा ने कांगड़ा जिले के एक 94 वर्षीय बुजुर्ग को पिछले पांच महीने से पैंशन न मिलने के मामले को लेकर सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोला है।

धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश में वृद्धावस्था पैंशन के लटकते मामलों को लेकर राजनीति गरमा गई है। भाजपा ने कांगड़ा जिले के एक 94 वर्षीय बुजुर्ग को पिछले पांच महीने से पैंशन न मिलने के मामले को लेकर सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोला है। भाजपा के प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु ने कांग्रेस सरकार की कार्यशैली को अमानवीय और संवेदनहीन करार दिया है। उन्होंने कांगड़ा जिले के थाना बरग्रां ‘सून्ही’ क्षेत्र के रहने वाले 94 वर्षीय भगवान दास शर्मा का उदाहरण देते हुए कहा कि सरकार की लापरवाही के कारण जीवन के इस पड़ाव पर बुजुर्गों को अपने हक़ के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।

एडवोकेट विश्व चक्षु ने कहा कि मंचों से बुजुर्गों के सम्मान की बड़ी-बड़ी बातें करने वाली सुक्खू सरकार की असलियत यह है कि आज प्रदेश के बुजुर्ग दवाइयों, राशन और दैनिक जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर होने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल भगवान दास शर्मा की पीड़ा नहीं है, बल्कि पूरे प्रदेश में पैंशनर्ज के साथ हो रहे अन्याय की भयावह तस्वीर है।

विश्व चक्षु ने दावा किया कि कांगड़ा, मंडी, ऊना, सिरमौर, चम्बा और हमीरपुर समेत कई जिलों से लगातार ऐसी शिकायतें आ रही हैं। कहीं तकनीकी खामियों का बहाना बनाया जा रहा है, तो कहीं फाइलें दफ्तरों में धूल फांक रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाएं केवल विज्ञापनों तक सीमित रह गई हैं और जमीनी स्तर पर अधिकारियों की कोई निगरानी नहीं है।

विश्व चक्षु ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 94 वर्षीय भगवान दास शर्मा सहित प्रदेश के सभी लंबित पैंशन मामलों का तत्काल निपटारा नहीं किया गया तो भाजपा चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने कहा कि दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए अन्यथा पार्टी इस बुजुर्ग-विरोधी रवैये के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक निर्णायक आंदोलन करेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!