कांगड़ा में 6 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत, 161 नए मामले आए सामने

Edited By Vijay, Updated: 01 Dec, 2020 10:41 PM

6 deaths and 161 new case of corona in kangra

कांगड़ा जिला में मंगलवार को 6 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा 161 नए कोरोना संक्रमण के मामले आए हैं। कोरोना संक्रमण के चलते टांडा राजपुर 47 वर्षीय महिला को 21 नवम्बर को टांडा मेडिकल कॉलेज में एडमिट किया गया था जिसका मंगलवार को निधन...

धर्मशाला (ब्यूरो): कांगड़ा जिला में मंगलवार को 6 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा 161 नए कोरोना संक्रमण के मामले आए हैं। कोरोना संक्रमण के चलते टांडा राजपुर 47 वर्षीय महिला को 21 नवम्बर को टांडा मेडिकल कॉलेज में एडमिट किया गया था जिसका मंगलवार को निधन हो गया है। इसके अलावा 30 नवम्बर को टांडा में एडमिट शाहपुर की 60 वर्षीय महिला व सुल्तानपुर चम्बा की 55 वर्षीय महिला, 26 नवम्बर से भर्ती करमूं चुरान चम्बा के 50 वर्षीय व्यक्ति, 27 नवम्बर को भर्ती पकलोह ज्वालामुखी के 74 वर्षीय बुजुर्ग व कनेड़ धर्मशाला के कोरोना संक्रमित 54 वर्षीय व्यक्ति की भी मौत हो गई है। सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने कोरोना से मौतों की पुष्टि की है।

इसके अलावा जिला में आए 161 नए मामलों में शीला चौक के 56 वर्षीय पुरुष, धर्मशाला के निजी होटल के 30 वर्षीय पुरुष, 46 वर्षीय पुरुष, 38 वर्षीय पुरुष, जयसिंहपुर के 53 वर्षीय पुरुष, 40 वर्षीय महिला, बैजनाथ की 51 वर्षीय महिला, साई थुरल के 51 वर्षीय व्यक्ति, दौलतपुर के 47 वर्षीय पुरुष, घुरकड़ी के 52 वर्षीय व्यक्ति, कांगड़ा के 39, 60 वर्षीय व्यक्ति, हमीरपुर की 46 वर्षीय महिला, पालमपुर की 25 वर्षीय महिला, धर्मशाला के 42 वर्षीय व्यक्ति, 65 वर्षीय बुजुर्ग, कंड से 15 वर्षीय लड़की, टीका चतेहड़ से 40 वर्षीय व्यक्ति, 41 वर्षीय महिला, 16 वर्षीय लड़का, भवारना से 54 वर्षीय व्यक्ति, अरला से 36 वर्षीय व्यक्ति, मैंझा से 54, 51 वर्षीय पुरुष, प्रीतमनगर से 75 वर्षीय बुजुर्ग, शिवविहार से 35 वर्षीय महिला, बसनूर से 64 वर्षीय व्यक्ति व द्रमण से 57 वर्षीय महिला शामिल हैं।

इसके अलावा होल्टा कैंप पालमपुर से 49 व 20 वर्षीय व्यक्ति, नौरा से 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला, 87 वर्षीय बुजुर्ग, सारी वार्ड टांडा से 40, 48, 54 व 67 वर्षीय महिला, 45 व 64 वर्षीय पुरुष, पालमपुर से 28 व 48 वर्षीय महिला, घुघर से 53 वर्षीय पुरुष, पालमपुर से 49 वर्षीय मेल, पंचरुखी से 62 वर्षीय बुजुर्ग, जदरांगल से 34 वर्षीय व्यक्ति व एसएसबी चौक से 58 वर्षीय पुरुष के अलावा अन्य क्षेत्रों से भी कोरोना संक्रमण के मामले आए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!