कांगड़ा में आज कोरोना से 3 लोगों की मौत, 30 नए पॉजिटिव केस

Edited By Vijay, Updated: 27 Sep, 2020 09:08 PM

3 death and 30 new case of corona in kangra

कांगड़ा जिला में कोरोना से 2 और लोगों की मौत हो गई है। दोनों मौतें टांडा मेडिकल कॉलेज में हुई हैं। इनमें से एक इंदौरा का रहने वाला 82 वर्षीय बुजुर्ग 26 सितम्बर को भर्ती था जबकि दूसरा ऊना जिला का रहने वाला 48 वर्षीय व्यक्ति 25 सितम्बर को भर्ती किया...

कांगड़ा (ब्यूरो): कांगड़ा जिला में कोरोना से 2 और लोगों की मौत हो गई है। दोनों मौतें टांडा मेडिकल कॉलेज में हुई हैं। इनमें से एक इंदौरा का रहने वाला 82 वर्षीय बुजुर्ग जोकि विभिन्न बीमारियों से ग्रसित था, 26 सितंबर को टांडा लगाया गया था। उसकी दोपहर बाद मौत हो गई। वहीं 25 सितम्बर को टांडा में भर्ती करवाए गए जिला ऊना के 28 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। टांडा में पहुंचने के बाद इसका टैस्ट कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। बता दें कि इससे पहले रविवार सुबह चम्बा जिला के सुराड़ा मुहल्ला के 70 वर्षीय बुजुर्ग की टांडा मेडिकल कॉलेज में मौत हुई थी। उक्त बुजुर्ग 22 सितम्बर को कोरोना संक्रमित पाया गया था और यह निमोनिया से भी ग्रसित था।

वहीं जिला में आज कोरोना के 30 नए मामले सामने आए हैं। इनमें पांगी धरवास की 62 वर्षीय महिला, अणुकलां हमीरपुर की 73 वर्षीय महिला, वार्ड नंबर-7 मेन बाजार ऊना का का 57 वर्षीय व्यक्ति, घमरू धर्मशाला की 28 वर्षीय महिला, नेरटी शाहपुर की 54 वर्षीय महिला, द्रमण का 30 वर्षीय व्यक्ति, शाहपुर से 60 व 66 वर्षीय व्यक्ति, बीएसएफ भोई से 32, 35, 37, 45, 48, 52-52, 56 वर्षीय व्यक्ति, बिंद्रावन पालमपुर की 71 वर्षीय महिला व 18 वर्षीय युवक, नगरोटा बगवां की  45 वर्षीय महिला, समलोटी की 42 वर्षीय महिला व 16 वर्षीय लड़का, बढ़ाई सुनेहड़ से 74 वर्षीय व्यक्ति, 8 वर्षीय बच्ची, 40 वर्षीय व्यक्ति व 40 वर्षीय महिला, हटवास का 40 वर्षीय पुरुष, परौर का 28 वर्षीय युवक, एमएच पालमपुर का 36 वर्षीय व्यक्ति, भड़ोली पंजाहड़ा नूरपुर से 75 वर्षीय व्यक्ति व टांडा में भर्ती 55 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। इसके अलावा जिला में आज 7 लोग ठीक हुए हैं, जिन्हें घर भेज दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!