शादी के 3 दिन बाद जेल पहुंचा नवविवाहित जोड़ा, होटल के कमरे से चिट्टे के साथ गिरफ्तार

Edited By Swati Sharma, Updated: 18 Mar, 2026 11:59 AM

newlyweds arrested in himachal 3 days after love marriage

Mandi News: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत सुंदरनगर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने शहर के एक निजी होटल में दबिश देकर एक नवविवाहित दंपती को भारी मात्रा में चिट्टे (हेरोइन) के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया...

Mandi News: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत सुंदरनगर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने शहर के एक निजी होटल में दबिश देकर एक नवविवाहित दंपती को भारी मात्रा में चिट्टे (हेरोइन) के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि तीन दिन पहले ही प्रेम विवाह के बंधन में बंधे इस जोड़े ने अपनी नई जिंदगी की शुरुआत नशे के काले कारोबार से की।

21.017 ग्राम हेरोइन बरामद

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सुंदरनगर बस स्टैंड के पास स्थित एक निजी होटल में नशे की खेप पहुंची है। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए होटल के कमरा नंबर 303 में दबिश दी। तलाशी के दौरान कमरे में ठहरे युवक अरुण भट्टी (निवासी जेल रोड, मंडी) और उसकी पत्नी पारुल गुलेरिया (निवासी द्रंग, कांगड़ा) के कब्जे से 21.017 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई।

कुख्यात सप्लायर 'मोमबत्ती' का बेटा है आरोपी

पुलिस जांच में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। गिरफ्तार युवक अरुण भट्टी मंडी की कुख्यात चिट्टा सप्लायर महिला, जिसे 'मोमबत्ती' के नाम से जाना जाता है, का बेटा है। 'मोमबत्ती' के खिलाफ पहले ही एनडीपीएस एक्ट के कई मामले दर्ज हैं और वह फिलहाल जमानत पर बाहर है। अब बेटे और बहू की गिरफ्तारी ने इस पूरे नेटवर्क के सक्रिय होने की पुष्टि कर दी है।

सख्ती से होगी पूछताछ: एसपी मंडी

एसपी मंडी विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा, "पुलिस अब इस बात की तहकीकात कर रही है कि चिट्टे की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसका मुख्य सप्लायर कौन है? उन्होंने कहा कि जिले में नशे के सौदागरों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।"

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!