हिमाचल में जीरो इनरोलमैंट वाले 24 स्कूल डी-नोटिफाई, शिक्षा निदेशालय ने जारी की अधिसूचना

Edited By Vijay, Updated: 08 Apr, 2026 07:07 PM

24 schools de notified

हिमाचल प्रदेश में जिन सरकारी स्कूलों में एक भी छात्र ने दाखिला नहीं लिया, उन पर ताला लग गया है। राज्य सरकार ने शून्य नामांकन वाले ऐसे 24 स्कूलों को डी-नोटिफाई कर दिया है। इनमें 19 राजकीय प्राथमिक विद्यालय (जीपीएस) और 5 माध्यमिक विद्यालय (जीएमएस)...

शिमला (अभिषेक): हिमाचल प्रदेश में जिन सरकारी स्कूलों में एक भी छात्र ने दाखिला नहीं लिया, उन पर ताला लग गया है। राज्य सरकार ने शून्य नामांकन वाले ऐसे 24 स्कूलों को डी-नोटिफाई कर दिया है। इनमें 19 राजकीय प्राथमिक विद्यालय (जीपीएस) और 5 माध्यमिक विद्यालय (जीएमएस) शामिल हैं। इस संबंध में स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना के अनुसार बंद किए गए स्कूलों में सबसे अधिक 16 स्कूल शिमला जिले के हैं, जिनमें 15 प्राथमिक और एक माध्यमिक विद्यालय शामिल है। इसके अलावा लाहौल-स्पीति जिले के 4 माध्यमिक विद्यालय, सिरमौर जिले के 3 प्राथमिक विद्यालय और सोलन जिले का एक प्राथमिक विद्यालय भी इस सूची में है।

संसाधनों का होगा बेहतर उपयोग, स्टाफ होगा समायोजित
शिक्षा सचिव राकेश कंवर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि यह निर्णय शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी और संसाधन-कुशल बनाने के लिए लिया गया है। निदेशालय ने सभी संबंधित उपनिदेशकों को आवश्यक कार्रवाई कर अनुपालन रिपोर्ट शीघ्र भेजने के निर्देश दिए हैं। अधिसूचना के अनुसार, बंद हुए स्कूलों के शिक्षकों, गैर-शिक्षक कर्मचारियों, भवनों और रिकॉर्ड का समायोजन पहले से जारी दिशा-निर्देशों के तहत किया जाएगा।

ये प्राथमिक विद्यालय हुए डी-नोटिफाई
शिमला जिले में जीपीएस जरला, सराहन, सेरीधार, शकरोट, रुन्पु, पिथवी, सुनोग, सेंजखड्ड, खरनोटू, मजहाली, शरण, शील, मस्टोट, झाड़ाशली व हिंगोरी।
सिरमौर जिले में जीपीएस भनट, लाना कसार व चूरन।
जिला सोलन जिले में जीपीएस बखेला।

ये माध्यमिक विद्यालय हुए डी-नोटिफाई
शिमला जिले में जीएमएस रुन्पु।
लाहौल-स्पीति जिले में जीएमएस सालपत, जिस्पा, गोहेरमा व जसरथ।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!