चूड़ी की 20 साल की युवती निकली कोरोना संक्रमित

Edited By Kaku Chauhan, Updated: 10 Jun, 2022 04:59 PM

20 year old girl of bangle turned out to be corona infected

जिले में हर दिन कोरोना के इक्का दुक्का नए मामले सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को चूड़ी क्षेत्र की 20 वर्षीय युवती कोरोना पॉजिटिव निकली है। जबकि एक मरीज स्वस्थ हुआ है। इससे जिले में अब कोरोना के 5 एक्टिव केस रह गए हैं। 9 जून को आर.टी.पी.सी.आर. लैब में 11...

चम्बा (नीलम): जिले में हर दिन कोरोना के इक्का दुक्का नए मामले सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को चूड़ी क्षेत्र की 20 वर्षीय युवती कोरोना पॉजिटिव निकली है। जबकि एक मरीज स्वस्थ हुआ है। इससे जिले में अब कोरोना के 5 एक्टिव केस रह गए हैं। 9 जून को आर.टी.पी.सी.आर. लैब में 11 सैंपल जांचे गए। इसमें सभी सैंपलों की रिपोर्ट नैगेटिव पाई गई है।

इसके अलावा शुक्रवार के रैपिड एंटीजन टैसिं्टग किट के माध्यम से  176 सैंपलों को जांचा गया। इसमें 175 सैंपलों की रिपोर्ट नैगेटिव आई है और एक सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उधर, सी.एम.ओ. डा. कपिल शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को जिले में कोरोना का एक नया मामला सामने आया है। लोग कोविड नियमों का पालन करें।  

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!