हिमाचल सरकार शिमला 'आइस स्केटिंग रिंक' का करेगी पुनर्निर्माण, 20 करोड़ से होगा कायाकल्प

Edited By Swati Sharma, Updated: 22 Feb, 2026 02:15 PM

himachal government to renovate shimla ice skating rink

Shimla News: हिमाचल प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के मकसद से राज्य सरकार शिमला में ब्रिटिश काल के 'आइस स्केटिंग रिंक' का 20.22 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्निर्माण करेगी। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। एशिया के सबसे पुराने और सबसे...

Shimla News: हिमाचल प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के मकसद से राज्य सरकार शिमला में ब्रिटिश काल के 'आइस स्केटिंग रिंक' का 20.22 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्निर्माण करेगी। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एशिया के सबसे पुराने और सबसे बड़े इस प्राकृतिक 'आइस-स्केटिंग रिंक' की स्थापना 1920 में हुई थी। लक्कड़ बाजार क्षेत्र में स्थित यह रिंक दशकों से एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण का केंद्र बना हुआ है और इसने हजारों उभरते 'आइस स्केटर्स' को प्रेरित किया है। सरकार के एक प्रवक्ता ने शनिवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि शिमला 'आइस-स्केटिंग रिंक' को अब लगभग 20.22 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से एक आधुनिक, अत्याधुनिक सुविधा के रूप में तब्दील किया जाएगा।

बयान में कहा गया कि कुल अनुमानित लागत में से 2.81 करोड़ रुपये नए क्लब हाउस भवन के निर्माण पर, 16.09 करोड़ रुपये 'आइस-स्केटिंग रिंक' के बुनियादी ढांचे पर और 1.21 करोड़ रुपये एक स्टोर, स्मृति चिह्न की दुकान और अन्य बुनियादी सुविधाओं पर खर्च किए जाएंगे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!