कांगड़ा में 1220 लोगों ने जीती कोरोना से जंग, 1441 नए मामले, 20 संक्रमितों ने तोड़ा दम

Edited By Vijay, Updated: 15 May, 2021 08:44 PM

20 deaths and 1441 new case of corona in himachal

कांगड़ा जिले में शनिवार को 1220 कोरोना संक्रमितों ने कोरोना से जंग जीत ली है। वहीं शनिवार को जिले में कोरोना संक्रमण के 1441 मामले सामने आए हैं तथा 20 कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई है।

धर्मशाला (ब्यूरो): कांगड़ा जिले में शनिवार को 1220 कोरोना संक्रमितों ने कोरोना से जंग जीत ली है। वहीं शनिवार को जिले में कोरोना संक्रमण के 1441 मामले सामने आए हैं तथा 20 कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई है। सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि शनिवार को टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती ग्वाल टिक्कर के 37 वर्षीय पुरुष, खनियारा के 55 वर्षीय पुरुष, देहरा की 45 वर्षीय महिला, श्याम नगर धर्मशाला की 78 वर्षीय महिला, माहेवा देहरा की 45 वर्षीय महिला, बरोली पालमपुर का 70 वर्षीय पुरुष, शाहपुर का 38 वर्षीय पुरुष तथा जीवा तहसील पालमपुर का 45 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है।

वहीं सिटी अस्पताल में भर्ती बाहदेर की 85 वर्षीय महिला, खैरा पालमपुर के 45 वर्षीय पुरुष, वीएमआई अस्पताल में भर्ती सेहरी रक्कड़ की 84 वर्षीय महिला, मझेरना के 65 वर्षीय पुरुष, जोगलन तहसील फतेहपुर के 59 वर्षीय पुरुष, नगरोटा बगवां की 65 वर्षीय महिला, बालाजी अस्पताल में भर्ती छत्तर जोगिन फतेहपुर के 59 वर्षीय पुरुष, एमएच पालमपुर में भर्ती दोहग के 71 वर्षीय पुरुष,  ज्वालामुखी अस्पताल में ज्वालामुखी के अम्बी की 52 वर्षीय महिला, व्हाइट मेडिकल कॉलेज में भर्ती गांव पनापर की 56 वर्षीय महिला, सीएच कांगड़ा में चैतड़ू बगली के 60 वर्षीय पुरुष व धानग बैजनाथ के 62 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!