गुरु रविदास जयंती पर दर्दनाक हादसा: शोभायात्रा के दौरान 20 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौ/त

Edited By Jyoti M, Updated: 02 Feb, 2026 05:29 PM

himachal a 20 year old man died after being electrocuted

हिमाचल के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी की मानपुरा पंचायत में उस वक्त खुशियां गम में तब्दील हो गई, जब गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही एक शोभायात्रा के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। धार्मिक परंपरा और श्रद्धा के उत्साह के बीच बिजली के करंट...

हिमाचल डेस्क । हिमाचल के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी की मानपुरा पंचायत में उस वक्त खुशियां गम में तब्दील हो गई, जब गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही एक शोभायात्रा के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। धार्मिक परंपरा और श्रद्धा के उत्साह के बीच बिजली के करंट ने एक 20 वर्षीय युवक की जिंदगी छीन ली।

कैसे हुआ हादसा?

यह हृदयविदारक घटना मानपुरा के वार्ड संख्या आठ में पेश आई। स्थानीय निवासी रामलाल का पुत्र, अजय कुमार, बड़ी श्रद्धा के साथ शोभायात्रा में हिस्सा ले रहा था। यात्रा के दौरान जब वह पवित्र झंडा चढ़ाने की महत्वपूर्ण रस्म को अंजाम दे रहा था, तभी अनजाने में उसका संपर्क पास की एक इमारत पर लगी बिजली की सजावटी लड़ियों से हो गया।

देखते ही देखते झंडे के जरिए करंट अजय के शरीर में फैल गया। बिजली का झटका इतना ज़ोरदार था कि युवक मौके पर ही बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ा।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गई सांसें

हादसे के तुरंत बाद वहां मौजूद लोग और परिजन अजय को उपचार के लिए नालागढ़ स्थित अस्पताल ले गए। हालांकि, होनी को कुछ और ही मंजूर था; चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस खबर के मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और जयंती का उत्सव मातम में बदल गया।

पुलिसिया कार्रवाई और जांच

सूचना मिलते ही पुलिस दल ने घटनास्थल का मुआयना किया और मृतक के शरीर को अपने संरक्षण में लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने जांच तेज कर दी है।

एएसपी अशोक वर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है। हादसे के कारणों की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि सुरक्षा में चूक कहां हुई।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!