Edited By Kuldeep, Updated: 02 Mar, 2026 04:00 PM

सदर विधानसभा क्षेत्र के मानवां गांव निवासी रीनू पत्नी विक्रांत ने सदर पुलिस थाना में शिकायत दी है कि गत 14 जनवरी को उसके घर से चांदी के गहने, 30 हजार रुपए व बेटी की गुल्लक चोरी हो गई।
बिलासपुर (विशाल): सदर विधानसभा क्षेत्र के मानवां गांव निवासी रीनू पत्नी विक्रांत ने सदर पुलिस थाना में शिकायत दी है कि गत 14 जनवरी को उसके घर से चांदी के गहने, 30 हजार रुपए व बेटी की गुल्लक चोरी हो गई। पुलिस जांच में पाया गया कि चोरी उन्हीं की पड़ोसन एक महिला ने की है व चुराए हुए गहने कालका में सुनार को बेच दिए। जिसकी पुष्टि आधार कार्ड व सीसीटीवी फुटेज से हुई। महिला ने चोरी करना स्वीकार किया परंतु चोरी का सामान वापस नहीं किया। एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने बताया कि पुलिस थाना सदर में केस दर्ज कर लिया गया है व आगामी कार्रवाई जारी है।