हिमाचल में कोरोना से 2 की मौत, विधायक राजीव बिंदल व राकेश सिंघा समेत 1120 नए संक्रमित मरीज

Edited By Vijay, Updated: 16 Jan, 2022 10:51 PM

2 deaths and 1120 new cases of corona in himachal

हिमाचल में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटों के अंदर भाजपा के वरिष्ठ नेता व नाहन के विधायक डाॅ. राजीव बिंदल, ठियोग के माकपा विधायक राकेश सिंघा सहित प्रदेश में 1120 लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। वहीं कोरोना से शिमला में एक 16 साल के...

शिमला (जस्टा): हिमाचल में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटों के अंदर भाजपा के वरिष्ठ नेता व नाहन के विधायक डाॅ. राजीव बिंदल, ठियोग के माकपा विधायक राकेश सिंघा सहित प्रदेश में 1120 लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। वहीं कोरोना से शिमला में एक 16 साल के नाबालिग लड़के सहित कांगड़ा में 63 साल की महिला की मौत हुई है। इसके अलावा शिमला के रामपुर बस डिपो के 15 चालक व परिचालक भी पॉजिटिव आए हैं।

प्रदेश में नए आए संक्रमितों में बिलासपुर के 47, चम्बा के 23, हमीरपुर के 62, कांगड़ा के 152, किन्नौर के 3, कुल्लू के 41, लाहौल-स्पीति का 1, मंडी के 128, शिमला के 213, सिरमौर के 177, सोलन के 193 व ऊना के 80 मरीज शामिल हैं। वहीं एक दिन के अंदर 624 मरीज स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 243409 पहुंच गया है। वर्तमान में 11000 कोरोना संंक्रमितों का उपचार चल रहा है, वहीं अभी तक 228454 मरीज कोरोना से जंग जीत चुके हैं।  प्रदेश में अभी तक कुल 4162057 लोगों के टैस्ट किए जा चुके हैं, जिसमें से 3918233 मरीजों की रिपोर्ट नैगेटिव आ चुकी है। अभी तक कोरोना से 3874 लोगों की मौत हो चुकी है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!