किन्नौर में आए एक साथ कोरोना के 15 मामले

Edited By prashant sharma, Updated: 27 Oct, 2020 05:49 PM

15 cases of corona come together in kinnaur

किन्नौर जिला में मंगलवार शाम को एक साथ कोरोना के 15 पॉजिटिव नए मामले सामने आए हैं। जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि जिले में आज 210 सेम्पल लिए गए

रिकांगपिओ (रिपन) : किन्नौर जिला में मंगलवार शाम को एक साथ कोरोना के 15 पॉजिटिव नए मामले सामने आए हैं। जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि जिले में आज 210 सेम्पल लिए गए जिनमें से 195 सेम्पल नेगेटिव तथा 15 सेम्पलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने कहा कि पॉजिटिव आने वाले व्यक्तियों की आयु 22 से 58 वर्ष है जिनमें 8 महिलाएं व 7 पुरूष शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पॉजिटिव आने वालों में 23 वर्षीय पुरूष रिकांगपिओ, 44 वर्षीय पुरूष रिकांगपिओ, 28 वर्षीय पुरूष रिकांगपिओ, 51 वर्षीय पुरूष गांव पांगी, 27 वर्षीय महिला गांव पांगी, 50 वर्षीय पुरूष महुजा निवास संजौली, 58 वर्षीय पुरूष टूटीकंडी शिमला, 27 वर्षीय पुरूष लोअर कैथु, 45 वर्षीय महिला गांव नंज्ञयां, 38 वर्षीय महिला गांव नंज्ञयां, 50 वर्षीय महिला गांव नंज्ञयां, 32 वर्षीय महिला गांव नंज्ञयां, 30 वर्षीय महिला गांव पूह, 22 वर्षीय महिला डैटसुगंरा तथा 40 वर्षीय महिला डैटसुंगरा गांव से है। 

उन्होंने बताया कि आज रिकांगपिओ क्षेत्रीय अस्पताल में 47 सेम्पल की जांच की गई, जिनमें 8 की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पूह में 4 सेमपल की जांच की गई जिनमें 1 पॉजिटिव, सामुदायिक स्वास्य केन्द्र स्पीलो में 4 की जांच की गई तथा सभी सेम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भावानगर में 12 की जांच की गई जिनमें से 2 पॉजिटिव, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सांगला में 9 सेम्पल की जांच की गई जिनमें सभी 9 नेगेटिव पाए गए जबकि मोबाईल टीम द्वारा 137 सेम्पल की जांच की गई जिनमें 4 मामले पॉजिटिव आए हैं। डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि गत दिवस आईजीएमसी शिमला भेजे गए 222 सेम्पल में से 159 की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है तथा शेष 63 सेम्पल की रिपोर्ट कल तक आने की संभावना है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!