Sirmour: तिरुपति लाइफ साइंसेज के टैंक से गैस लीक, 8 कर्मचारी चपेट में आए

Edited By Kuldeep, Updated: 14 Feb, 2026 10:34 PM

paonta sahib tank  gas leak

औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में शनिवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब तिरुपति लाइफ साइंसेज कंपनी के स्टोर टैंक से ‘मिथाइल डाइक्लोराइड’ गैस का रिसाव हो गया।

पांवटा साहिब (कपिल): औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में शनिवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब तिरुपति लाइफ साइंसेज कंपनी के स्टोर टैंक से ‘मिथाइल डाइक्लोराइड’ गैस का रिसाव हो गया। इस घटना में ड्यूटी पर मौजूद 8 कर्मचारी गैस की चपेट में आकर घायल हो गए। जानकारी के अनुसार हादसा शाम करीब 7 बजे के बाद हुआ। गैस रिसाव का पता चलते ही उद्योग परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रभावित कर्मचारियों को तुरंत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले जाया गया। चिकित्सा विभाग के अनुसार घायल 8 कर्मचारियों में से 2 को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि अन्य 6 कर्मचारियों का उपचार जारी है। डॉक्टरों की टीम उनकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए है। सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया में कंपनी प्रबंधन की ओर से सुरक्षा मानकों में लापरवाही सामने आई है। इसी आधार पर कंपनी के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। साथ ही घायल कर्मचारियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, ताकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

PunjabKesari

क्या है ‘मिथाइल डाइक्लोराइड’ गैस?
‘मिथाइल डाइक्लोराइड’ एक अत्यधिक वाष्पशील और रंगहीन रासायनिक तरल पदार्थ है, जिसका उपयोग उद्योगों में मुख्य रूप से विलायक के रूप में किया जाता है। इसकी गंध हल्की मीठी होती है, लेकिन यह मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत खतरनाक साबित हो सकती है। विशेषज्ञों के मुताबिक गैस के रूप में शरीर में प्रवेश करने पर यह सीधे केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करती है। चक्कर आना, घबराहट, सांस लेने में कठिनाई और बेहोशी जैसे लक्षण उत्पन्न हो सकते हैं। त्वचा या आंखों के संपर्क में आने पर जलन और रासायनिक घाव हो सकते हैं। बंद स्थान में अधिक मात्रा में इसका रिसाव ऑक्सीजन के स्तर को कम कर देता है, जिससे जान का खतरा भी पैदा हो सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!