Shimla: प्रोडक्शन इंचार्ज और सेल्स एग्जीक्यूटिव के भरे जायेंगे 11 पद, होनी चाहिए इतनी आयु

Edited By Jyoti M, Updated: 12 Dec, 2025 05:08 PM

11 posts of production incharge and sales executive will be filled

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश द्वारा मिनचीज फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के लिए जिला शिमला में 17 दिसम्बर, 2025 को प्रोडक्शन इंचार्ज और सेल्स...

शिमला। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश द्वारा मिनचीज फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के लिए जिला शिमला में 17 दिसम्बर, 2025 को प्रोडक्शन इंचार्ज और सेल्स एग्जीक्यूटिव के 11 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। 

उन्होंने बताया कि प्रोडक्शन इंचार्ज के पद के लिए इच्छुक उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता फूड टेक्नोलॉजी में बीएससी या बी. टेक पास होनी चाहिए, आयु वर्ग 18 से 45 वर्ष होना चाहिए। इस पद के लिए पुरुष व महिला दोनों आवेदन कर सकते है। सेल्स एग्जीक्यूटिव पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता बारहवीं पास होनी चाहिए, आयु वर्ग 50 वर्ष से कम होना चाहिए। इन पदों के लिए पुरुष ही आवेदन कर सकते है।

जो इच्छुक उम्मीदवार इन पदों से संबंधित योग्यता रखता हो, अपने सभी अनिवार्य दस्तावेज़ों व रिज्यूम सहित 17 दिसम्बर, 2025 को क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला में प्रातः 11 बजे पहुंचना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि आवेदक का नाम रोज़गार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!