धर्मशाला में विधानसभा परिसर के गेट व दीवार पर विवादित झंडे लगाने के आरोप में पंजाब से एक गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 12 May, 2022 12:40 AM

1 arrested from punjab for putting controversial flags outside of assembly

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के मुख्यालय धर्मशाला के तपोवन में विधानसभा परिसर के मुख्य गेट और दीवार पर विवादित झंडे टांगने और लिखने के  मामले में पुलिस ने पंजाब से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके दूसरे साथी के घर में भी दबिश दी, लेकिन...

धर्मशाला (तनुज): हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के मुख्यालय धर्मशाला के तपोवन में विधानसभा परिसर के मुख्य गेट और दीवार पर विवादित झंडे टांगने और लिखने के  मामले में पुलिस ने पंजाब से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके दूसरे साथी के घर में भी दबिश दी, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। मामले की जांच में जुटी एसआईटी को कॉल डाटा रिकॉर्ड से कुछ अहम सबूत मिले थे जिसके आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर देर रात हिमाचल लाया गया। जानकारी के अनुसार पुलिस ने बुधवार सुबह हरबीर सिंह (32) निवासी शुगर मिल के पास वार्ड नंबर-1 रूपनगर (मोरिंडा) जिला लुधियाना को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही एसआईटी की टीम ने बुधवार सुबह ही रोपड़ के चमकपुर में विनीत सिंह के घर भी दबिश दी, लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका। गिरफ्तार किए आरोपी हरबीर सिंह ने तपोवन विधानसभा गेट व दीवार पर झंडे टांगने के अलावा विवादित शब्द लिखे जाने की बात कबूल कर ली है। आरोपी के घर से भी पुलिस ने दस्तावेज अपने कब्जे में लिए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी पेशे से चालक है और पंजाब में ही गाड़ी चलाता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद औपचारिकताएं पूरी करके देर रात धर्मशाला पहुंचाया। 

धर्मशाला के समीप होम स्टे में ठहरे थे आरोपी
एसआईटी को जांच में पता चला था कि आरोपी झंडा लगाने के लिए अपने एक अन्य साथी के साथ पंजाब से हिमाचल आया था। दोनों धर्मशाला के नजदीक एक होम स्टे में ठहरे हुए थे। होम स्टे से दोपहिया वाहन पर विधानसभा भवन तक गए और रात को झंडे लगाए तथा दीवार पर विवादित शब्द लिखे। आरोपियों ने इसका वीडियो भी बनाया था। एसआईटी ने कॉल डाटा रिकॉर्ड के आधार पर मोरिंडा में छापेमारी की और आरोपी हरबीर सिंह को गिरफ्तार किया।

हिमाचल में किसके संपर्क थे, हो रही जांच
आरोपियों की हिमाचल में किसने मदद की और कौन-कौन इनके संपर्क में थे, एसआईटी इस दिशा में भी जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के दौरान कई और लोगों के नाम सामने आने की संभावना है और उनकी गिरफ्तारी को पुलिस तैयार है। इतना ही नहीं तपोवन में इस वारदात को अंजाम देने के लिए किसने उन्हें निर्देश दिए थे और क्या पैसों के लिए उन्होंने यह काम किया था, यह बिंदु भी जांच का विषय है। आरोपी से पूछताछ के बाद ही इस बारे स्थिति स्पष्ट होगी।

मुख्यमंत्री ने आरोपी के गिरफ्तार होने की दी जानकारी
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने तपोवन विधानसभा झंडे टांगने के आरोप में एक गिरफ्तारी होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि धर्मशाला विधानसभा में हुई घटना में राज्य पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि बुधवार सुबह पंजाब से इस घटना के एक आरोपी हरबीर सिंह को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर धर्मशाला में दीवार पर विवादित झंडा लगाने और नारे लिखने के आरोपों को स्वीकार किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पुलिस और पंजाब पुलिस के संयुक्त प्रयासों से दूसरे आरोपी विनीत सिंह को भी शीघ्र ही ढूंढकर गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश पुलिस ने सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए धर्मशाला के सक्षम न्यायालय से तलाशी एवं गिरफ्तारी वारंट प्राप्त किया है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!