solan: 10.20 ग्राम चिट्टा व 2.34 ग्राम मेथामफेटामाइन के साथ आरोपी गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 09 Mar, 2026 04:29 PM

parwanoo chitta accused arrested

परवाणू थाना के तहत एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी के दौरान एक युवक को नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया है।

परवाणू (विकास): परवाणू थाना के तहत एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी के दौरान एक युवक को नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने एक संदिग्ध वाहन को जांच के लिए रोका और तलाशी लेने पर वाहन में सवार युवक के कब्जे से 10.20 ग्राम चिट्टा तथा 2.34 ग्राम मेथामफेटामाइन बरामद की। मौके पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में पुलिस थाना परवाणू में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसपी सोलन टीएस वर्मा ने बताया कि अन्वेषण के दौरान मामले में संलिप्त वाहन को भी जब्त कर पुलिस कब्जे में ले लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है तथा मामले की आगामी जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!