Hamirpur : हमीरपुर में पालतू कुत्तों को खुले में शौच कराना पड़ेगा महंगा, नए नियम लागू

Edited By Swati Sharma, Updated: 17 Apr, 2026 11:50 AM

ban on allowing pet dogs to defecate in public places in hamirpur

Hamirpur News : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर नगर निगम ने पालतू कुत्तों के मालिकों द्वारा अपने जानवरों को सार्वजनिक स्थानों पर शौच कराए जाने पर रोक लगा दी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।नगर निगम आयुक्त राकेश शर्मा ने कहा कि यह कार्रवाई उन शिकायतों के...

Hamirpur News : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर नगर निगम ने पालतू कुत्तों के मालिकों द्वारा अपने जानवरों को सार्वजनिक स्थानों पर शौच कराए जाने पर रोक लगा दी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

'नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई'

नगर निगम आयुक्त राकेश शर्मा ने कहा कि यह कार्रवाई उन शिकायतों के बाद की गई है, जिनमें कहा गया था कि कुछ लोग अपने पालतू कुत्तों को खुले में शौच करा रहे हैं, जिससे गंदगी फैल रही है और सड़कों पर लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। अधिकारियों ने गुरूवार को बताया कि निगम ने पालतू कुत्तों का पंजीकरण भी अनिवार्य कर दिया है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

शर्मा ने कहा कि जागरूकता बढ़ाने के लिए पूरे शहर में सूचना पट्ट लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि हाल के वर्षों में कुत्तों के हमलों की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर शहर में आवारा कुत्तों की संख्या को नियंत्रित करने के लिए उनके बंध्याकरण का अभियान भी चलाया जा रहा है। वहीं, नियमों का उल्लंघन करने पर पहली बार 500 रुपये और दूसरी बार 1000 रुपये का जुर्माना तय किया गया है। 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!