हिमाचल में आगमी 24 घंटों में भारी बारिश का यैलो अलर्ट जारी, जानिए कब तक खराब रहेगा मौसम

Edited By Vijay, Updated: 14 Jul, 2022 11:15 PM

yellow alert issued for heavy rain in himachal

हिमाचल में आज यानी शुक्रवार को भी भारी बारिश के आसार हैं। भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने यैलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार शुक्रवार को तेज बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान चलने के आसार भी हैं। वहीं शनिवार से प्रदेश में मानसून धीमा पड़ेगा।

शिमला (राजेश): हिमाचल में आज यानी शुक्रवार को भी भारी बारिश के आसार हैं। भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने यैलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार शुक्रवार को तेज बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान चलने के आसार भी हैं। वहीं शनिवार से प्रदेश में मानसून धीमा पड़ेगा। हालांकि 18 जुलाई तक मौसम खराब रहेगा लेकिन इस दौरान भारी बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं है। इस दौरान सिर्फ हल्की बारिश होने के आसार हैं। वहीं 19 व 20 जुलाई को प्रदेश में मौसम के साफ रहने के आसार हैं। इस दौरान प्रदेश में धूप खिलने की संभावनाएं हैं। 

वीरवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के बाकी क्षेत्रों में भी शाम 6 बजे के बाद भारी बारिश हुई। इस दौरान पांवटा साहिब में सबसे ज्यादा 74 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा भराड़ी और धर्मशाला में 49, भोरंज में 44, सरकाघाट में 41, बैजनाथ में 39, घुमारवीं में 33, कसौली व पालमपुर में 30, जुब्बड़हट्टी में 28, कंडाघाट में 26, शिलारू में 25, नारकंडा में 24, नालागढ़ में 22, कोटखाई में 18, नगरोटा सूरियां में 16, शिमला में 15, रामपुर में 13 और ऊना व सराहन में 11 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल में मानसून की हवाएं मध्य प्रदेश और गुजरात की तरफ जा रही हैं। प्रदेश में इससे मानसून कुछ कमजोर पड़ने लगा है। राज्य में एक जून से 13 जुलाई के बीच 195.6 मिलीमीटर बारिश होती है, लेकिन इस बार 179.6 मिलीमीटर बारिश ही हुई है। मानसून सीजन में सामान्य से 8 फीसदी कम मेघ बरसे हैं। 

अब तक राज्य में 172 करोड़ का नुक्सान 
मानसून से हुई दुर्घटनाओं के कारण प्रदेश में 172 करोड़ रुपए का नुक्सान हो चुका है। सबसे ज्यादा नुक्सान पीडब्ल्यूडी को हुआ है। राज्य आपदा प्रबंधन की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार 165 करोड़ रुपए का नुक्सान हुआ है। मानसून से हुई दुर्घटनाओं में अब तक 78 लोगों की जान जा चुकी है वहीं 80 लोग घायल है और 5 लोग लापता हैं। इनमें 4 कुल्लू और 1 चम्बा जिले से है। वहीं वीरवार को भी प्रदेश में 2 लोगों की मौत हुई है। एक मौत कांगड़ा और एक चम्बा जिले में हुई है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!