Himachal Weather: इन पांच जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट

Edited By Jyoti M, Updated: 26 Jan, 2025 09:55 AM

yellow alert for cold wave in these five districts

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को ज्यादातर जगहों पर धूप खिली रही। लेकिन मंडी, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और चंबा जैसे इलाकों में घने कोहरे की वजह से शीतलहर चली। इस कारण सुबह के तापमान में 1 से 3 डिग्री की कमी दर्ज की गई।

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश में शनिवार को ज्यादातर जगहों पर धूप खिली रही। लेकिन मंडी, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और चंबा जैसे इलाकों में घने कोहरे की वजह से शीतलहर चली। इस कारण सुबह के तापमान में 1 से 3 डिग्री की कमी दर्ज की गई।

सुबह के समय ऊना, हमीरपुर, मंडी, कांगड़ा और बिलासपुर में शिमला से ज्यादा ठंड रही। हालांकि दिन में इन इलाकों का तापमान शिमला से 5 से 7 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया।

मैदानी इलाकों में ज्यादा सर्दी

शिमला का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री, जबकि ऊना का 2.2, मंडी 3.1, हमीरपुर में 3.3, बिलासपुर 3.9, कांगड़ा 4.5, धर्मशाला का 5.2 डिग्री दर्ज किया गया। इन दिनों मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे के कारण रातें सर्द हैं और सुबह भी पहाडों की अपेक्षा ठंड ज्यादा पड़ रही है।

शीतलहर का अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक हिमाचल के 5 जिलों में शीतलहर और घने कोहरे की चेतावनी दी है। हालांकि दिन में मौसम साफ रहने का अनुमान है।

प्रदेश में सबसे कम तापमान ताबो में -11.7 डिग्री, कुकुमसेरी में -10.2, केलंग में -9.5 और कल्पा में -0.9 डिग्री दर्ज किया गया।

अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी

प्रदेश में अधिकतम तापमान में एक से पांच डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान में सबसे अधिक वृद्धि कुफरी व नारकंडा में पांच डिग्री जबकि बाकी स्थानों पर एक से दो डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!