पहली कैबिनेट में लागू करेंगे 10 गारंटी योजनाएं, विक्रमादित्य बनेंगे मंत्री : सुक्खू

Edited By Kuldeep, Updated: 15 Dec, 2022 06:26 PM

will implement 10 guarantee schemes in first cabinet

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने जो दस गारंटी योजनाएं दी हैं, उन्हें पहली कैबिनेट में लागू किया जाएगा। दिल्ली में एएनआई को दिए बयान में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पहली कैबिनेट में जो 10 गारंटी योजनाएं हैं वो लागू करेंगे।

हिमाचल डैस्क : हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने जो 10 गारंटी योजनाएं दी हैं, उन्हें पहली कैबिनेट में लागू किया जाएगा। दिल्ली में एएनआई को दिए बयान में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पहली कैबिनेट में जो 10 गारंटी योजनाएं हैं वो लागू करेंगे। उसके अलावा 5 साल में जनता की सेवा में और जो फैसले लेने होंगे वो भी करेंगे। विक्रमादित्य सिंह हमारी कैबिनेट में जरूर होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी हम भारत जोड़ो यात्रा में जा रहे हैं। राहुल गांधी ने जिस विचारधारा के लिए भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत की उसके लिए हम, कांग्रेस के 40 के 40 विधायक और प्रदेश अध्यक्ष साथ जा रहे हैं। 

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला से की भेंट 
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला से भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। राजीव शुक्ला ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने पार्टी को भरपूर सहयोग प्रदान करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया और आश्वस्त किया कि प्रदेशवासियों से किए गए सभी वायदों को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। विधायक राम कुमार चौधरी एवं केवल सिंह पठानिया भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!