Weather Update: हिमाचल में नववर्ष की पूर्व संध्या पर Snowfall के आसार, चोटियों पर गिरे बर्फ के फाहे

Edited By Vijay, Updated: 26 Dec, 2025 09:10 PM

weather update

राज्य में नववर्ष से पहले बर्फ के फाहे देखने को मिल सकते हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान से सैलानियों सहित स्थानीय लोगों व किसान-बागवानों में उम्मीद जगी है। शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य की अधिक ऊंचाई वाली चोटियों में बर्फ के...

शिमला (संतोष): राज्य में नववर्ष से पहले बर्फ के फाहे देखने को मिल सकते हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान से सैलानियों सहित स्थानीय लोगों व किसान-बागवानों में उम्मीद जगी है। शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य की अधिक ऊंचाई वाली चोटियों में बर्फ के फाहे गिरे हैं। लाहौल-स्पीति, किन्नौर और चम्बा जिले की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं में बीती रात से रुक-रुक कर बर्फ के फाहे गिर रहे हैं, जिससे इन क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड बढ़ गई है। वहीं राजधानी शिमला, कुफरी और मनाली में सुबह से घने बादल छाए रहे। मौसम के मिजाज से इन हिल स्टेशनों में भी बर्फबारी की उम्मीद मजबूत हुई है। मौसम विभाग ने 30 और 31 दिसम्बर तथा 1 जनवरी को राज्य के पहाड़ी और उच्च पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार 27, 28 और 29 दिसम्बर को प्रदेश में मौसम अधिकतर साफ और शुष्क रहने की संभावना है, हालांकि इस दौरान मैदानी और निचले इलाकों में घने कोहरे का असर बना रहेगा। विभाग ने निचले व मैदानी क्षेत्रों के लिए इन तीन दिनों के लिए घने से बहुत घने कोहरे का ऑरैंज अलर्ट जारी किया है। सुबह और देर रात बिलासपुर, मंडी और आसपास के इलाकों में कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम हो सकती है। आज सुबह सुंदरनगर में दृश्यता 70 मीटर और मंडी में 120 मीटर तक दर्ज की गई, जबकि बिलासपुर में हल्का कोहरा छाया रहा।

तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 3.8 डिग्री सैल्सियस और कुकुमसेरी में माइनस 2.8 डिग्री सैल्सियस रिकाॅर्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। शिमला में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री, मनाली में 4.5 डिग्री और कुफरी में 6.8 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। कल्पा में तापमान 2.6 डिग्री, नारकंडा में 5.4 डिग्री और रिकांगपिओ में 4.8 डिग्री सैल्सियस रहा। धर्मशाला में न्यूनतम तापमान 9.6, ऊना में 6, नाहन में 7.6, पालमपुर में 5, सोलन में 4.7, मंडी में 7.3, बिलासपुर में 7, हमीरपुर में 6 और कांगड़ा में 7.0 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!