Weather Update: शीतलहर की चपेट में हिमाचल, मैदानी इलाकों में शून्य डिग्री पहुंचा तापमान

Edited By Vijay, Updated: 12 Dec, 2024 08:34 PM

weather himachal

हिमाचल शीतलहर की चपेट में आ गया है। प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री पहुंच गया है, जबकि पहाड़ी व जनजातीय इलाकों में तापमान माइनस में बना हुआ है।

शिमला (राजेश): हिमाचल शीतलहर की चपेट में आ गया है। प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री पहुंच गया है, जबकि पहाड़ी व जनजातीय इलाकों में तापमान माइनस में बना हुआ है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले सप्ताह तक प्रदेश में बारिश या बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है लेकिन सर्दी का प्रकोप जारी रहेगा। प्रदेश के न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। औसतन न्यूनतम पारा सामान्य से 1.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया है।

जिलों की बात करें तो बिलासपुर, हमीरपुर और ऊना में सर्दी की लहर ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है और इन इलाकों में मनाली, शिमला और कुफरी से ज्यादा ठंड पड़ रही है। प्रदेश के अधिकतर मैदानी क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान शून्य से दो डिग्री सैल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। ठंड में लोगों को खासकर सुबह और रात के समय परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ताबो में न्यूनतम तापमान -11.3 डिग्री दर्ज
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की रिपोर्ट के अनुसार लाहौल-स्पीति जिले के ताबो में न्यूनतम तापमान -11.3 डिग्री, कुकुमसेरी में -5 डिग्री और किन्नौर के कल्पा में -1.8 डिग्री तापमान सैल्सियस दर्ज किया गया। मैदानी क्षेत्रों में ऊना सबसे ठंडा रहा जहां पारा शून्य डिग्री सैल्सियस रहा। इसके अलावा बिलासपुर के बरठीं में 0.1 डिग्री, सोलन में 0.8 डिग्री, भुंतर में 1 डिग्री, हमीरपुर व सुंदरनगर में 1.2 डिग्री, नारकंडा में 1.9 डिग्री, बिलासपुर व कुफरी में 2.3 डिग्री, मंडी में 2.4 डिग्री, पालमपुर में 2.5 डिग्री, धर्मशाला में 3.4 डिग्री, भरमौर में 3.8 डिग्री, मनाली में 3.9 डिग्री, सराहन व देहरा में 4 डिग्री, कांगड़ा में 4.8 डिग्री और शिमला में 5 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि फिलहाल हिमाचल प्रदेश में बारिश या बर्फबारी की संभावना नहीं है और आगामी 18 दिसम्बर तक मौसम साफ बना रहेगा।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!