पानी का टैंकर ढांक से गिरा, ड्राइवर की हुई मौत

Edited By Jinesh Kumar, Updated: 07 Jun, 2022 12:16 PM

water tanker fell from the cover driver died

धर्मशाला के समीप सुबह एक टैंकर सड़क से दाएं की ओर ढांक में गिर गया। जिसके चलते टैंकर ड्राईवर की मौत मौके पर ही हो गई। जानकारी के अनुसार थाना सदर धर्मशाला के अंतर्गत सुबह एक पानी का टैंकर जिसे पवन कुमार निवासी गहरा तहसील भरमौर जिला चंबा आयु 23 साल...

धर्मशाला (ब्यूरो) : धर्मशाला के समीप सुबह एक टैंकर सड़क से दाएं की ओर ढांक में गिर गया। जिसके चलते टैंकर ड्राईवर की मौत मौके पर ही हो गई। जानकारी के अनुसार थाना सदर धर्मशाला के अंतर्गत सुबह एक पानी का टैंकर जिसे पवन कुमार निवासी गहरा तहसील भरमौर जिला चंबा आयु 23 साल चला रहा था मैक्लोड़गंज से धर्मशाला की तरफ आ रहा था तो बाईपास रोड अपेक्स हॉस्पिटल के नजदीक सड़क से दाएं नीचे ढांक में गिर गया है जिस पर ट्रक ड्राइवर पवन कुमार की मृत्यु हो गई है। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर आगामी कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!