मनाली की विद्या नेगी को सौंपा दिल्ली और मुंबई महिला कांग्रेस का प्रभार

Edited By Vijay, Updated: 01 Sep, 2022 09:38 PM

vidya negi of manali incharge of delhi and mumbai women congress

मनाली की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री विद्या नेगी को दिल्ली व मुंबई महिला कांग्रेस की कमान दी गई है। हिमाचल प्रदेश के दूरदराज क्षेत्र की महिलाओं की हालत को देखकर विद्या नेगी ने गैर राजनीतिक संगठन के साथ मिलकर जन अधिकार आधारित गतिविधियों पर डेढ़ दशक...

पतलीकूहल (ब्यूरो): मनाली की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री विद्या नेगी को दिल्ली व मुंबई महिला कांग्रेस की कमान दी गई है। हिमाचल प्रदेश के दूरदराज क्षेत्र की महिलाओं की हालत को देखकर विद्या नेगी ने गैर राजनीतिक संगठन के साथ मिलकर जन अधिकार आधारित गतिविधियों पर डेढ़ दशक तक पिछड़े क्षेत्र की महिलाओं के लिए काम किया और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई। विद्या नेगी के कार्य को देखते हुए कांग्रेस ने उन्हें विभिन्न पदों पर कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी। विद्या नेगी ने ब्लाॅक, जिला व राज्य स्तर पर कार्य किया और अब राष्ट्रीय स्तर पर कार्य कर रही हैं। विद्या नेगी को राजस्थान चुनाव इंचार्ज भरतपुर डिवीजन, उत्तर प्रदेश वैस्ट जोन, सैंट्रल जोन और साऊथ जोन प्रभारी का जिम्मा दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से उन्हें जो भी जिम्मेदारी मिली है उसे वह बखूबी निभाने का प्रयास करेंगी। नैशनल व स्टेट के बीच समन्वय बिठाकर काम किया जाएगा। राज्य स्तर पर संगठन को संगठित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य से जिला व जिला से ब्लाक तक अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ा जाएगा और कमियों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

174/8

20.0

Royal Challengers Bangalore

177/3

16.2

Royal Challengers Bengaluru win by 7 wickets

RR 8.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!