हिमाचल में बारिश का कहर, नेशनल हाईवे व 116 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बाधित

Edited By Rahul Singh, Updated: 16 Aug, 2024 11:27 AM

vehicular movement disrupted on national highway and 116 roads

हिमाचल प्रदेश में बारिश से जगह-जगह भूस्खलन से एक नेशनल हाईवे व 116 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बाधित होने का समाचार मिला है। बता दें कि राज्य में 11 जल आपूर्ति योजनाएं गाद आने से प्रभावित चल रही हैं। शुक्रवार सुबह 10:00 बजे तक राज्य में 21 बिजली...

हिमाचल। हिमाचल प्रदेश में बारिश से जगह-जगह भूस्खलन से एक नेशनल हाईवे व 116 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बाधित होने का समाचार मिला है। बता दें कि राज्य में 11 जल आपूर्ति योजनाएं गाद आने से प्रभावित चल रही हैं। शुक्रवार सुबह 10:00 बजे तक राज्य में 21 बिजली ट्रांसफार्मर भी ठप रहे। शिमला, मंडी, कुल्लू व कांगड़ा जिले में सबसे ज्यादा सेवाएं प्रभावित है। सभी विभाग काम में जुटे हुए हैं।

बारिश से भारी नुकसान

उधर, कांगड़ा जिले केदेवग्रां में पालमपुर से पंचरुखी व जयसिंहपुर सड़क का कुछ हिस्सा बह गया। साथ ही पानी व मलबा साथ लगते घर के आंगन में घुसा गया। इससे आंगन में खड़ी गुड्डू पुत्र राम लाल की स्कूटी बह गई। साथ ही घर आए मेहमान की स्कूटी भी मलबे के साथ बह गई। भारी बारिश से पालमपुर में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह का डंगा गिर गया।

यह भी पढ़ें- 8 लाख रुपए खर्च करके 8 दिन भी नहीं चला झूला पुल, लोगों ने खुद ही कर ली मुरम्मत

प्रदेश के कुछ भागों में आगामी एक सप्ताह तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से राज्य के कुछ स्थानों पर 16 से 20 अगस्त तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!