Una: वंदे भारत ट्रेन में आई तकनीकी खराबी, पौने 3 घंटे देरी से दिल्ली रवाना

Edited By Kuldeep, Updated: 29 Dec, 2024 06:20 PM

vande bharat train faces technical fault leaves for delhi 2 hours late

वंदे भारत रेल के जरिए दिल्ली जाने वाले यात्रियों को रविवार को परेशानियों का सामना करना पड़ा। अम्ब-अंदौरा से दिल्ली के लिए 1 बजे चलने वाली वंदे भारत करीब पौने 3 घंटे देरी से रवाना हुई।

ऊना (सुरेन्द्र) : वंदे भारत रेल के जरिए दिल्ली जाने वाले यात्रियों को रविवार को परेशानियों का सामना करना पड़ा। अम्ब-अंदौरा से दिल्ली के लिए 1 बजे चलने वाली वंदे भारत करीब पौने 3 घंटे देरी से रवाना हुई। इससे दिल्ली सहित अन्य कई स्टेशनों से रवाना होने वाले यात्री काफी परेशान हुए। उनके साथ यात्रियों को चढ़ाने के लिए आए परिजनों को भी स्टेशन पर घंटाें इंतजार करना पड़ा।

जानकारी के मुताबिक रेलगाड़ी वंदे भारत में तकनीकी खराबी आई, जिसे ठीक करने में काफी समय लगा। इसी बीच दिल्ली रवाना हुई रेलगाड़ी में कुछ कोच बिना लाइट के भी थे। दोपहर 1 बजे ज्यों ही अम्ब-अंदौरा स्टेशन पर ट्रेन को रवाना किया जाना था उससे कुछ देर पहले रेल का विद्युत संचालन ठप्प हो गया। बार-बार इंजन को स्टार्ट किया जा रहा था लेकिन ट्रिप हो रहा था। इस वजह से गाड़ी नहीं चल पाई। ऊना रेलवे स्टेशन पर यह गाड़ी 1:20 की बजाय 3 बजकर 50 मिनट पर पहुंची। रेल के चलने की घोषणा के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।

वंदे भारत के जरिए दिल्ली पहुंचने और इसके बाद आगे रेलगाड़ियां लेने वाले और फ्लाइट लेने वाले यात्रियों की आगे की ट्रेनें और फ्लाइट छूट गई। इससे यात्रियों में काफी गुस्सा भी था। वे बार-बार स्टेशन मास्टर के पास पहुंच रहे थे। स्टेशन मास्टर ऊना और अम्ब-अंदौरा लगातार यात्रियों को अपडेट दे रहे थे। हालांकि अंबाला व चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को साबरमती एक्सप्रैस में भेजा गया, ताकि वे समय पर पहुंच सकें लेकिन जब वंदे भारत के चलने की सूचना दी गई तो नंगल या अन्य स्टेशनों पर इंतजार करने के लिए कहा गया ताकि उन्हें इसी गाड़ी में आगे ले जाया जा सके। इस हाई स्पीड ट्रेन के देरी के चलनी की वजह से ऊना आने-जाने वाली अन्य गाड़ियों के समय में भी कुछ फेरबदल करना पड़ा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!