हिमाचल की वादियाें के कायल हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, तरंडा ढांक का वीडियो शेयर कर बाेली ये बात

Edited By Vijay, Updated: 27 Jun, 2025 07:04 PM

union minister kiren rijiju impressed by the valleys of himachal

केंद्रीय संसदीय एवं अल्पसंख्यक मामले मंत्री किरेन रिजिजू ने अपने 3 दिवसीय दौरे के दौरान हिमाचल प्रदेश की वादियों को नजदीक से निहारा तथा इसे अपने कैमरे में कैद कर लिया।

शिमला (कुलदीप): केंद्रीय संसदीय एवं अल्पसंख्यक मामले मंत्री किरेन रिजिजू ने अपने 3 दिवसीय दौरे के दौरान हिमाचल प्रदेश की वादियों को नजदीक से निहारा तथा इसे अपने कैमरे में कैद कर लिया। उन्होंने इसके वीडियो अपने सोशल मीडिया अकांऊट पर भी सांझा किए हैं। इसमें जनजातीय जिला किन्नौर को जोड़ने वाले नैशनल हाईवे-5 से गुजरते समय तरंडा ढांक का वीडियो भी डाला गया है। इसको देखने के बाद केंद्रीय मंत्री कहते हैं कि यह कितना भयानक है। अगर यहां से कोई गिर गया तो जिंदा तो छोड़ दीजिए हड्डी भी नहीं मिलेगी। उन्होंने इस बात पर आश्चर्य जताया कि इतने खतरनाक तरीके से पहाड़ों को तराश कर बनाई गई सड़क पर भू-स्खलन (लैंड स्लाइड) नहीं होता। यहां पर माता तरंडा का मंदिर भी है, जिनके आध्यात्मिक प्रभाव के यहां साक्षात दर्शन होते हैं। कहा जाता है कि उनकी दिव्य शक्ति पहाड़ों की रक्षक है, जो भू-स्खलन को रोकने के साथ यात्रियों की रक्षा करती है। किन्नौर के खतरनाक इलाकों में यात्रा करने वाले लोग उनकी पूजा करके आगे बढ़ने से पहले उनका आशीर्वाद लेते हैं। 

कल्पा के सौंदर्य से जुड़ा वीडियो भी किया शेयर
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कल्पा के सौंदर्य से जुड़ा वीडियो भी सांझा किया है, जिसमें वह कहते हैं, यहां का सौंदर्य कुल्लू-मनाली से अलग है। यहां की माऊंटेन रेंज में ट्रैकिंग करने का अलग ही आनंद आएगा। यहां के पहाड़ एकदम सामने हैं। उन्होंने अपने दौरे के दौरान किन्नौर के व्यंजनों का आनंद भी उठाया और स्थानीय महिलाओं से इसके पोषक तत्वों के बारे में जानकारी प्राप्त की। 

3 दिवसीय दौरे पर हिमाचल आएं हैं केंद्रीय मंत्री
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री अपने 3 दिवसीय दौरे के दौरान हिमाचल प्रदेश के लिए 118.67 करोड़ रुपए के प्रोजैक्टों की सौगात लेकर आए हैं। यह प्रोजैक्ट जनजातीय क्षेत्रों से संबंध रखने वाले खिलाड़ियों के लिए वरदान साबित हो सकते हैं, जिसमें इंडोर मैदान के साथ ऊंचाई वाले क्षेत्र में खेल प्रशिक्षण केंद्र व क्रिकेट मैदान निर्माण का प्रस्ताव है।
हिमाचल की खबरें व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए इस Link पर करें क्लिक

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!