केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पर दिया बड़ा बयान

Edited By Vijay, Updated: 30 Oct, 2022 06:04 PM

union minister kiren rijiju

केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू रविवार को भाजपा की विजय संकल्प रैली अभियान के तहत जिला ऊना के हरोली और ऊना विधानसभा क्षेत्रों में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर ताबड़तोड़ हमला बोलते हुए देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर...

ऊना (अमित): केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू रविवार को भाजपा की विजय संकल्प रैली अभियान के तहत जिला ऊना के हरोली और ऊना विधानसभा क्षेत्रों में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर ताबड़तोड़ हमला बोलते हुए देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और कांग्रेस पर देश की बर्बादी का बीज बोने का आरोप तक जड़ डाला। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस द्वारा महंगाई मामले को लेकर किए जा रहे भाजपा के खिलाफ विरोध का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर युद्ध की परिस्थिति के कारण हर देश की अर्थव्यवस्था चकनाचूर हो चुकी है लेकिन इसके बावजूद भाजपा सरकार ने देश में महंगाई को काफी हद तक काबू में रखा है। इससे पूर्व उन्होंने हरोली विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात भी सुनी। केंद्रीय मंत्री का हरोली और ऊना विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रमों के दौरान जोरदार स्वागत किया गया।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!