Himachal: नशे के कारोबार में संलिप्त पूर्व पार्षद और पूर्व पंचायत प्रधान का पति गिरफ्तार, PIT NDPS एक्ट में भेजा जेल

Edited By Vijay, Updated: 25 Mar, 2026 12:24 PM

former councilor and former panchayat head s husband arrested

हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ पुलिस का कड़ा प्रहार जारी है। देहरा पुलिस ने आदतन नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए दो बड़े आरोपियों को पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत डिटेन कर जिला कारागार धर्मशाला भेज दिया है।

देहरा/ज्वालामुखी (सेठी/ नितेश): हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ पुलिस का कड़ा प्रहार जारी है। देहरा पुलिस ने आदतन नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए दो बड़े आरोपियों को पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत डिटेन कर जिला कारागार धर्मशाला भेज दिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक पूर्व पार्षद और एक पूर्व पंचायत प्रधान का पति शामिल है। पुलिस लंबे समय से क्षेत्र में नशा तस्करी में संलिप्त इन लोगों पर नजर रख रही थी। जब जांच में यह साफ हो गया कि ये बार-बार एनडीपीएस मामलों में शामिल हो रहे हैं, तो ज्वालामुखी और रक्कड़ पुलिस थानों की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए विभिन्न ठिकानों पर दबिश दी और दोनों को हिरासत में ले लिया।

डिटेन किए गए पहले आरोपी की पहचान मनु शर्मा उर्फ माल्टा पुत्र स्व. ज्योति स्वरूप शर्मा निवासी वार्ड नंबर-4, ज्वालामुखी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मनु शर्मा इलाके में चिट्टे (हैरोइन) की तस्करी का नैटवर्क चलाता था और युवाओं को नशे की गर्त में धकेल रहा था। हैरान करने वाली बात यह है कि मनु शर्मा ज्वालामुखी का पूर्व पार्षद रह चुका है और ज्वालाजी मंदिर का एक बारीदार पुजारी भी था। पहले वह मंदिर की हर गतिविधि में शामिल होता था और श्रद्धालुओं को दर्शन करवाता था, लेकिन नशे के कारोबार में पकड़े जाने और दो बार धर्मशाला जेल की हवा खाने के बाद, समाज के डर और लोक-लज्जा के चलते उसने मंदिर परिसर में जाना छोड़ दिया था। जेल से सजा काटकर आने के बाद भी उसने यह काला धंधा नहीं छोड़ा, जिसके चलते उस पर यह तीसरी बड़ी कार्रवाई हुई है।

कार्रवाई में पकड़े गए दूसरे आरोपी की पहचान विजय कुमार (52) पुत्र इंद्र चंद निवासी गरली के रूप में हुई है। विजय मुख्य रूप से चरस तस्करी के मामलों में संलिप्त था। विजय कुमार भी आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पहले से ही नशे के 4 मामले दर्ज हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि विजय की पृष्ठभूमि भी राजनीतिक है और उसकी पत्नी एक पंचायत की प्रधान रह चुकी हैं। 

उधर, देहरा पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे उसका रसूख कुछ भी हो। दोनों आरोपियों को धर्मशाला जेल भेजकर पुलिस अब इनके नैटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!