Edited By Swati Sharma, Updated: 02 May, 2026 06:34 PM

Una News : जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने पंचायती राज संस्थाओं के आगामी चुनावों के मद्देनज़र ज़िला परिषद के विभिन्न वार्डों के लिए संबंधित उपमंडलों के एसडीएम को रिटर्निंग अधिकारी नामित किया है। इसे लेकर हिमाचल प्रदेश...
Una News : जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने पंचायती राज संस्थाओं के आगामी चुनावों के मद्देनज़र ज़िला परिषद के विभिन्न वार्डों के लिए संबंधित उपमंडलों के एसडीएम को रिटर्निंग अधिकारी नामित किया है। इसे लेकर हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (इलेक्शन) अधिनियम, 1994 के अंतर्गत आदेश जारी किए गए हैं। आदेशों के मुताबिक संबंधित एसडीएम को ज़िला परिषद वार्डों के लिए नामांकन पत्र प्राप्त करने, उनकी विधिवत जांच करने तथा प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है ताकि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से सम्पन्न करवाया जा सके।
उपायुक्त ने बताया कि उपमंडल अम्ब के तहत ज़िला परिषद वार्ड मुबारिकपुर, कुठेडा खैरला और ठठल के लिए एसडीएम अम्ब को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह उपमंडल बंगाणा के तहत ज़िला परिषद वार्ड सोहारी, लठियानी और धनेत किलिये एसडीएम बंगाणा, उपमंडल ऊना के तहत ज़िला परिषद वार्ड टक्का, चताड़ा, देहलां अप्पर और रायपुर सहोड़ा के लिए एसडीएम ऊना, उपमंडल हरोली के तहत ज़िला परिषद वार्ड बाथू, दुलैहड़, हरोली और पंजवार के लिए एसडीएम हरोली तथा उपमंडल गगरेट के तहत ज़िला परिषद वार्ड अम्बोटा, चलेट और भंजाल लोअर के लिए एसडीएम गगरेट को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्ति किया गया है।
उपायुक्त ने दिए ये निर्देश
इसके अतिरिक्त, संबंधित एसडीएम को पंचायत समिति सदस्य, प्रधान, उपप्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्यों के चुनावों के लिए विकास खंड अम्ब, बंगाणा, ऊना, हरोली और गगरेट में सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति करने के लिए भी अधिकृत किया गया है। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया का हिमाचल प्रदेश चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप निष्पादन सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए हैं।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें