कोटला में जड़ी-बूटियों से भरा ट्रक पकड़ा, चालक सहित 3 गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 11 Jun, 2021 12:08 AM

truck full of herbs caught in kotla 3 arrested

पुलिस चौकी कोटला के अंतर्गत वीरवार शाम को पुलिस ने कोटला में जड़ी-बूटी से भरा एक ट्रक पकडऩे में सफलता हासिल की। जानकारी अनुसार उक्त ट्रक (एचपी 65ए-9011) मंडी जिला के लोहारडी (बरोट) से जड़ी-बूटी लेकर अमृतसर जा रहा है। जैसे ही ट्रक कोटला पहुंचा तो...

कोटला (अभिषेक): पुलिस चौकी कोटला के अंतर्गत वीरवार शाम को पुलिस ने कोटला में जड़ी-बूटी से भरा एक ट्रक पकडऩे में सफलता हासिल की। जानकारी अनुसार उक्त ट्रक (एचपी 65ए-9011) मंडी जिला के लोहारडी (बरोट) से जड़ी-बूटी लेकर अमृतसर जा रहा है। जैसे ही ट्रक कोटला पहुंचा तो पुलिस ने रोककर इसकी तलाशी ली। इस दौरान ट्रक में बोरियां पाई गईं जिनमें जड़ी-बूटी निकली। नाके पर मौजूद पुलिस टीम ने डीएसपी जवाली सिद्धार्थ शर्मा व आरओ ईश्वर दास को सूचित किया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों की मौजूदगी में जड़ी-बूटियों की 228 बोरियों को ट्रक से उतारकर वजन किया गया। डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया है व चालक हल्कू राम पुत्र नरोत्तम राम निवासी छाणग, नानक चंद पुत्र डागी राम निवासी घुरातू व सुरजीत सिंह पुत्र रविन्द्र नाथ सभी जोङ्क्षगद्रनगर निवासी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!