ढलियारा में स्कूटियों से भरा ट्रक पलटा, चालक की मौत

Edited By Vijay, Updated: 09 Jul, 2020 05:05 PM

truck accident in kangra

ढलियारा के तीखे मोड़ पर बुधवार देर रात को स्कूटियों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार स्कूटियों से भरा हरियाणा नंबर का ट्रक राजस्थान सेे कांगड़ा जा रहा था।

देहरा (ब्यूरो): ढलियारा के तीखे मोड़ पर बुधवार देर रात को स्कूटियों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार स्कूटियों से भरा हरियाणा नंबर का ट्रक राजस्थान सेे कांगड़ा जा रहा था। मुबारिकपुर-रानीताल राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर ढलियारा के तीखे मोड़ों पर चालक ने ट्रक से नियंत्रण खो दिया और ट्रक पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक मोहम्मद रिजवान (24) निवासी नुहं हरियाणा की मौके पर ही मौत हो गई।

ट्रक में सवार क्लीनर मोहम्मद रशीद (19) को इस हादसे में मामूली चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि मोहम्मद रशीद ने दुर्घटना होने की संभावना को देखते हुए ट्रक से छलांग लगा दी थी, जिसके कारण उसकी जान बच गई। थाना प्रभारी देहरा सुरेश कुमार ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल देहरा भेज दिया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!