Sirmour: ड्यूटी से लौट रहे पटवारी की ट्रक की टक्कर से दर्दनाक मौत

Edited By Kuldeep, Updated: 18 Mar, 2026 10:39 PM

paonta sahib patwari road accident death

पुलिस थाना माजरा के तहत नैशनल हाईवे-07 पर धौलाकुआं क्षेत्र में ड्यूटी पूरी कर लौट रहे एक पटवारी की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई।

पांवटा साहिब (कपिल): पुलिस थाना माजरा के तहत नैशनल हाईवे-07 पर धौलाकुआं क्षेत्र में ड्यूटी पूरी कर लौट रहे एक पटवारी की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कोडगा चांदनी निवासी वीरेंद्र सिंह (40) निवासी धौलाकुआं में पटवारी के पद पर तैनात थे। बुधवार शाम करीब 7:30 से 8 बजे के बीच वह अपने कार्य से लौटते समय धौलाकुआं क्षेत्र में अपनी कार के पास खड़े होकर डिग्गी से सामान निकाल रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आए ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में गंभीर रूप से घायल वीरेंद्र सिंह को तुरंत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि ट्रक को डिटेन कर लिया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!