अब TROUT FISH का आनंद देश के अन्य राज्य भी उठा पाएंगे, व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

Edited By kirti, Updated: 03 Nov, 2018 03:15 PM

trout fish will also enjoy other states of the country

मछली खाने के शौकीन लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। देश के अन्य राज्य के लोग अब ट्राउट मछली का आनंद उठा पाएंगे। दरअसल यह हिमाचल की मशहूर मछली है। बताया जा रहा रहा है कि पहले ट्राउट मछली दिल्ली तक ही पहुंच पाती थी लेकिन अब ये अलग- अलग राज्यों तक...

बिलासपुर(मुकेश) :मछली खाने के शौकीन लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। देश के अन्य राज्य के लोग अब ट्राउट मछली का आनंद उठा पाएंगे। दरअसल यह हिमाचल की मशहूर मछली है। बताया जा रहा रहा है कि पहले ट्राउट मछली दिल्ली तक ही पहुंच पाती थी लेकिन अब ये अलग- अलग राज्यों तक पहुंचेगी। जानकारी के मुतबिक ट्राउट मछली के उत्पादन बढ़ाने और डिब्बा बंद मछली को दुसरे राज्यों में पहुंचाने के लिए वैज्ञानिकों के दो दल बिलासपुर पहुंचे हैं। जिनमें डॉ. सलीम सुल्तान पशुपालन, डेयरी व मत्स्य पालन विभाग, नई दिल्ली के नेतृत्व में एक दल दो दिवसीय दौरे पर मत्स्य निदेशालय बिलासपुर पहुंचा है। यह दल गोबिंदसागर झील में मत्सय उत्पादन को बढ़ाने के वहां वैज्ञानिक अध्यन करेगा। वहीं डॉ. सीओ. मोहन और डॉ. अनुज कुमार के नेतृत्व वाला दुसरा दल कोची से हिमाचल दौरे पर आए हैं। यह दल ट्राउट मछली को डिब्बों में बंद कर हिमाचल के बाहरी राज्यों में सप्लाई करने की येाजना तैयार करेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!