कांगड़ा में तीन, सिरमौर और हमीरपुर में एक-एक पॉजिटिव

Edited By prashant sharma, Updated: 11 Jul, 2020 06:51 PM

three in kangra one positive each in sirmaur and hamirpur

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को तीन जिलों से पांच कोरोना के मामले सामने आए हैं। इनमें तीन मामले कांगड़ा और एक-एक सिरमौर और हमीरपुर से हैं।

कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश में शनिवार को तीन जिलों से पांच कोरोना के मामले सामने आए हैं। इनमें तीन मामले कांगड़ा और एक-एक सिरमौर और हमीरपुर से हैं। कांगड़ा में एक ज्वाली निवासी एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनके परिवार के सदस्य पूर्व में कोरोना संक्रमित पाए गए थे, इसके बाद बुजुर्ग भी कोरोना से संक्रमित हो गए थे। वहीं दूसरा मामला एक अन्य 50 वर्षीय वृद्ध का है, यह 3 जुलाई को संगरूर से आए थे। इनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वहीं तीसरा मामला मुख्य रूप से ऊना का है। यह अंब थाने में लाए गए एक आरोपी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

वहीं दूसरी ओर सिरमौर में सेना का एक जवान कोरोना पॉजिटिव मिला है। 34 वर्षीय जवान 5 जुलाई को असम से नाहन विकास खंड के खेड़ा गांव लौटा था। इसके बाद उसे होम क्वारंटाइन किया गया था। उपायुक्त डॉ. आरके परुथी ने बताया कि संक्रमित पाए गए जवान को त्रिलोकपुर कोविड केयर सैंटर में शिफ्ट किया जा रहा है। इस मामले के बाद अब सिरमौर में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। चंद रोज पहले 18 साल का युवक भी संक्रमित मिला था। हमीरपुर गलोड़ के हेल्थ ब्लॉक से 36 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव आया है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!