खनियारा में कोविड़ 19 के कारण नहीं होगा सायर उत्सव पर भेड़े का मेला

Edited By prashant sharma, Updated: 16 Sep, 2020 12:22 PM

there will be no sheep fair at sawyer festival due to kovid 19 in khaniyara

जय इंद्रू नाग मंदिर सेवा समिति खनियारा की ओर से इस बार सायर उत्सव पर पटोला मैदान में आयोजित होने वाला लोक परंपरा उत्सव व भेड़े के मेले का आयोजन कोविड-19 के कारण नहीं किया जा रहा है।

धर्मशाला (ब्यूरो) : जय इंद्रू नाग मंदिर सेवा समिति खनियारा की ओर से इस बार सायर उत्सव पर पटोला मैदान में आयोजित होने वाला लोक परंपरा उत्सव व भेड़े के मेले का आयोजन कोविड-19 के कारण नहीं किया जा रहा है। मेला कमेटी के अध्यक्ष नीरज कुमार, महासचिव रमेश मस्ताना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैप्टन प्रशोत्तम चंद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लव कुमार छेत्री ने बताया कि इस बार कोविड-19 के कारण जय इंद्रूनाग मंदिर सेवा समिति खनियारा भेड़े का मेला व लोक परंपरा उत्सव का आयोजन नहीं कर रही है। सायर के दौरान इंदू्र नाग देवता पटोला मैदान में आते हैं और विशेष पूजा होती है। मंदिर कमेटी के प्रधान नीरज कुमार ने बताया कि मंदिर से परंपरा मुताबिक इंद्रू नाग देवता की छड़ी पटोला मैदान पहुंचेगी तथा पूजन के बाद वापस छड़ी को पुजारी, गुर नाग मंदिर लेकर जाएंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!