कलाकारों के लिए बड़ा मौका: सुजानपुर होली मेले के लिए 23 फरवरी से शुरू होंगे ऑडिशन, एडीसी ने सभी से की ये अपील

Edited By Swati Sharma, Updated: 18 Feb, 2026 06:54 PM

auditions for sujanpur holi fair to begin on february 23

Hamirpur News: सुजानपुर में एक मार्च से 4 मार्च तक आयोजित किए जा रहे राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव की चारों सांस्कृतिक संध्याओं में हिमाचल प्रदेश के लोक कलाकारों को अधिक से अधिक समय दिया जाएगा। एडीसी एवं होली उत्सव सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष अभिषेक...

Hamirpur News: सुजानपुर में एक मार्च से 4 मार्च तक आयोजित किए जा रहे राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव की चारों सांस्कृतिक संध्याओं में हिमाचल प्रदेश के लोक कलाकारों को अधिक से अधिक समय दिया जाएगा।

एडीसी एवं होली उत्सव सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष अभिषेक गर्ग ने बताया कि इन चारों सांस्कृतिक संध्याओं के लिए लोक कलाकारों के चयन हेतु अब 23, 24 और 25 फरवरी को उपायुक्त कार्यालय परिसर हमीरपुर के बचत भवन में ऑडिशन लिए जाएंगे। पहले ये ऑडिशन 20 फरवरी से आरंभ किए जाने थे, लेकिन अपरिहार्य कारणों से इनकी तिथि में बदलाव किया गया है। अब 23-24 फरवरी को जिला हमीरपुर के लोक कलाकारों और 25 फरवरी को अन्य जिलों के लोक कलाकारों के ऑडिशन लिए जाएंगे।

एडीसी ने सभी कलाकारों से की ये अपील

एडीसी ने सभी कलाकारों से अपील की है कि वे अपने आवेदनों के साथ अपने आधार नंबर, बैंक खाता नंबर और आईएफएससी कोड का सही विवरण अवश्य लिखें। क्योंकि, लोक कलाकारों के मानदेय की अदायगी डीबीटी के माध्यम से ही की जाएगी। लोक कलाकार अपने आवेदन उपायुक्त कार्यालय परिसर हमीरपुर के कमरा नंबर 207 में स्थित एमए ब्रांच में या ऑडिशन के समय मौके पर भी जमा करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला भाषा अधिकारी के मोबाइल नंबर 82196-24178 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!