Edited By Swati Sharma, Updated: 08 Feb, 2026 10:48 AM

Himachal Budget Session: हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 16 फरवरी से शुरू होगा। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने शनिवार को यह घोषणा की। यहां जारी अधिसूचना के अनुसार, 14वीं विधानसभा का 11वां सत्र अपराह्न दो बजे राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू होगा।

बजट पेश करने की तारीख और सत्र में बैठकों की कुल संख्या की घोषणा जल्द ही की जाएगी। यह घोषणा राज्य सरकार द्वारा 16वें वित्त आयोग में केंद्र सरकार द्वारा राज्य को दिए जाने वाले राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) को बंद करने के निर्णय पर चर्चा के लिए एक विशेष एक दिवसीय सत्र के अनुरोध के एक दिन बाद आई है।
'RDG का मुद्दा अब बजट सत्र में उठाया जाएगा'
हालांकि, राज्यपाल ने यह अनुरोध अस्वीकार कर दिया और कहा कि बजट सत्र निकट ही निर्धारित होने के कारण विशेष सत्र की कोई आवश्यकता नहीं है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्यपाल की सलाह के बाद सरकार ने विशेष सत्र न बुलाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा, "आरडीजी का मुद्दा अब बजट सत्र में उठाया जाएगा।"