Bilaspur: खाद्य विभाग ने त्यौहारों के मद्देनजर दी दुकानों में दबिश, मिठाइयों के भरे सैंपल

Edited By Vijay, Updated: 15 Oct, 2025 07:45 PM

the food department raided shops ahead of festivals and collected samples of swe

त्यौहारी सीजन के बीच बिलासपुर में मिठाइयों और दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने बिलासपुर बाजार और औद्योगिक क्षेत्र में कई प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया।

बिलासपुर (बंशीधर): त्यौहारी सीजन के बीच बिलासपुर में मिठाइयों और दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने बिलासपुर बाजार और औद्योगिक क्षेत्र में कई प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विभाग ने कलाकंद, बर्फी, गुझिया, लड्डू, पेठा, गुलाब जामुन, रसगुल्ला और पतीसा सहित 10 खाद्य सैंपल जांच के लिए एकत्रित किए। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी के एनएस ठाकुर के नेतृत्व में की गई। निरीक्षण के दौरान टीम ने मिठाइयों के निर्माण, भंडारण और स्वच्छता की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया और दुकानों में रखी सामग्री के तापमान, पैकिंग और तिथि संबंधी मानकों की भी जांच की।

खाद्य सुरक्षा सहायक आयुक्त महेश कश्यप ने बताया कि सभी सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद यदि किसी नमूने में मिलावट पाई जाती है तो दोषी विक्रेताओं पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। महेश कश्यप ने यह भी कहा कि त्यौहारी सीजन में उपभोक्ताओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। विभाग की विशेष निगरानी टीम लगातार फील्ड में सक्रिय है और आने वाले दिनों में कुठेड़ा, झंडूता और बरठीं क्षेत्रों में भी इसी तरह के निरीक्षण अभियान चलाए जाएंगे।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!