पंचायत चुनाव की तैयारी! चंबा में मतदाता सूचियों का अंतिम रूप जारी, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने दी जानकारी

Edited By Swati Sharma, Updated: 04 Feb, 2026 02:39 PM

the final voter lists for the panchayat election in chamba have been published

Chamba News: राज्य निर्वाचन आयोग, हिमाचल प्रदेश के निर्देशानुसार जिला चंबा की समस्त ग्राम पंचायतों के निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने इसकी जानकारी दी।

Chamba News: राज्य निर्वाचन आयोग, हिमाचल प्रदेश के निर्देशानुसार जिला चंबा की समस्त ग्राम पंचायतों के निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने इसकी जानकारी दी।

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि मतदाता सूचियों का प्रारूप 06 अक्तूबर 2025 को प्रकाशित किया गया था, जिस पर प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निपटारा किए जाने के उपरांत पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 21(1) के अंतर्गत अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मतदाता सूचियां से संबंधित भाग की प्रतिलिपि उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) चंबा, जिला पंचायत अधिकारी एवं  सहायक जिला निर्वाचन  अधिकारी (पंचायत) चंबा के अलावा  संबंधित ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों तथा जिला परिषद चम्बा के कार्यालय में निशुल्क निरीक्षण हेतु उपलब्ध रहेंगी।

मुकेश रेपसवाल ने बताया कि जिन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है वे जिला स्तर पर संबंधित कार्यालयों में उपस्थित होकर अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिसके लिए निर्धारित शुल्क 2 रुपए देय होगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!