Una: लेह-लद्दाख में शहीद हुआ सैनिक परमवीर, घर में 5 वर्षीय बेटे के साथ पत्नी अकेली

Edited By Kuldeep, Updated: 22 Dec, 2024 08:57 PM

tahliwal soldier paramveer martyr

हरोली क्षेत्र के अंतर्गत गांव बीटन निवासी सैनिक की लेह-लद्दाख में हृदय गति रुकने से शहीद हो गया। परमवीर 3 सिख बटालियन में तैनात थे।

टाहलीवाल (गौतम): हरोली क्षेत्र के अंतर्गत गांव बीटन निवासी सैनिक की लेह-लद्दाख में हृदय गति रुकने से शहीद हो गया। परमवीर 3 सिख बटालियन में तैनात थे। करीब दो सप्ताह पहले ही परमवीर अपने 5 वर्षीय बेटे के बीमार होने के चलते घर आया था और 9 दिसम्बर को वापस ड्यूटी पर लौट गया था। चंडीगढ़ में 2 वर्ष नौकरी करने के बाद अभी 2 महीने पहले ही उसका तबादला लेह में हुआ था।

परमवीर (33) पुत्र सीता राम निवासी बीटन के निधन की खबर लगते ही गांव का माहौल गमगीन हो गया। परमवीर की पत्नी मलकीत कौर अपने पति के देहांत की खबर सुनते ही अपनी सुध खो चुकी है। उसका पति अभी दो सप्ताह पहले ही घर से गया था, जल्द वापस आने का आश्वासन दे गया था। परमवीर के माता-पिता पहले ही स्वर्ग सिधार चुके हैं।

मौजूदा समय में उसकी पत्नी अपने 5 वर्षीय बेटे के साथ गांव बीटन में रह रही है। परमवीर की मौत की खबर लगते ही उस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया जा रहा है कि लेह से 23 दिसम्बर को परमवीर का शव उसके पैतृक गांव बीटन पहुंचेगा। परमवीर 13 वर्षों से सेना में अपनी सेवाएं दे रहा था। परमवीर एक साहसी और वीर जवान था। परमवीर को वर्ष 2015 में ड्यूटी के दौरान सियाचिन (लद्दाख) में आतंकी मुठभेड़ के दौरान पेट में गोली भी लगी थी। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बीटन निवासी परमवीर के अकस्मात निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!