सुखराम के पोते आश्रय शर्मा ने छोड़ी कांग्रेस, प्रतिभा-कौल सिंह पर साधा निशाना

Edited By Rajneesh Himalian, Updated: 07 Oct, 2022 05:17 PM

sukhram s grandson ashray sharma quits congress

मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ चुके एवं वर्तमान प्रदेश कांग्रेस महासचिव आश्रय शर्मा ने कांग्रेस पार्टी को छोड़ दिया। इस संबंध में आश्रय ने सोनिया गांधी को अपना त्याग पत्र भेज दिया है।

मंडी (रजनीश): मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ चुके एवं वर्तमान प्रदेश कांग्रेस महासचिव आश्रय शर्मा ने कांग्रेस पार्टी को छोड़ दिया। इस संबंध में आश्रय ने सोनिया गांधी को अपना त्याग पत्र भेज दिया है। इस बात की घोषणा शुक्रवार को मंडी में प्रैस वार्ता को संबोधित करते हुए आश्रय शर्मा ने कांग्रेस पार्टी को छोड़ने के साथ-साथ पार्टी के सभी पदों और सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद आश्रय शर्मा ने कांग्रेस पार्टी प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री कौल सिंह पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि ये पार्टी को मजबूत नहीं कमजोर करने में लगे हुए है।

नड्डा के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे आश्रय
10 अक्तूबर को मंडी में होने वाली मंडी संसदीय क्षेत्र के पंच परमेश्वर समारोह में आश्रय शर्मा भाजपा में शामिल होंगे। आश्रय भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। बता दें कि सदर से भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने 24 सितम्बर को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समक्ष भाजपा में रहने का ऐलान किया था। उस वक्त अनिल शर्मा ने ये बात कहीं थी की पूरा परिवार भाजपा के साथ चलेगा। अब आश्रय ने कांग्रेस को छोड़ने का ऐलान कर दिया है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!