Israel-Iran War: दुबई में फंसे हिमाचली बेटे की कॉल ने उड़ाए परिवार के होश, सरकार से लगाई मदद की गुहार

Edited By Vijay, Updated: 03 Mar, 2026 11:53 AM

call from son stranded in dubai shocked the family

इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध के तनाव का असर अब हिमाचल प्रदेश के परिवारों पर भी दिखने लगा है। खाड़ी देशों में बने युद्ध जैसे हालात के बीच जिला सिरमौर के रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के ददाहू के रहने वाले 28 वर्षीय हर्षित अरोड़ा के दुबई में फंसे...

नाहन (आशु): इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध के तनाव का असर अब हिमाचल प्रदेश के परिवारों पर भी दिखने लगा है। खाड़ी देशों में बने युद्ध जैसे हालात के बीच जिला सिरमौर के रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के ददाहू के रहने वाले 28 वर्षीय हर्षित अरोड़ा के दुबई में फंसे होने की खबर ने परिवार की नींद उड़ा दी है।

ददाहू निवासी नरेश कुमार राधे ने बताया कि उनकी अपने बेटे हर्षित से फोन पर बात हुई है। हर्षित ने बताया कि दुबई में हालात सामान्य नहीं हैं। उसने अपने पिता को जानकारी दी कि जिस इलाके में वह रह रहा है, वहां आसपास धमाकों की तेज आवाजें सुनाई दी हैं। इतना ही नहीं, हर्षित के मुताबिक 2 मिसाइलें गिरने की भी सूचना मिली है, जिससे वहां रह रहे भारतीयों में डर का माहौल है।

करीब 5 महीने पहले गुड़गांव से दुबई शिफ्ट हुए हर्षित वहां एक निजी कंपनी में रियल एस्टेट सेक्टर में काम कर रहे हैं। मौजूदा हालात को देखते हुए उन्होंने घर वापस आने की इच्छा जताई है, लेकिन एहतियातन उड़ान सेवाएं बंद होने के कारण वह फिलहाल वहां फंस गए हैं। हालांकि, हर्षित ने परिवार को आश्वस्त किया है कि वह अभी सुरक्षित हैं।

हर्षित के पिता नरेश कुमार ने हिमाचल प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार से भावुक अपील की है। उन्होंने कहा कि दुबई और अन्य खाड़ी देशों में हिमाचल के कई युवा काम कर रहे हैं। सरकार को उनकी सुरक्षा पर नजर रखनी चाहिए। उन्होंने मांग की है कि यदि हालात और बिगड़ते हैं, तो केंद्र सरकार से समन्वय कर विशेष उड़ान सेवाएं शुरू की जाएं ताकि उनके बेटे समेत अन्य युवाओं की वतन वापसी सुनिश्चित हो सके।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!