2 पक्षियों के मृत मिलने से मचा हड़कंप

Edited By prashant sharma, Updated: 15 Jan, 2021 11:31 AM

stirred due to the death of 2 birds

शाहपुर विधानसभा के क्षेत्र रैत में वीरवार सुबह 2 पक्षियों के मृत पाए जाने से लोगों में हड़कंप मच गया। बर्ड फ्लू की पौग डैम में दहशत से बाकी जगह भी जहां कहीं पक्षी मर रहे हैं लोगों में सकते में हैं।

कांगड़ा (कालड़ा) : शाहपुर विधानसभा के क्षेत्र रैत में वीरवार सुबह 2 पक्षियों के मृत पाए जाने से लोगों में हड़कंप मच गया। बर्ड फ्लू की पौग डैम में दहशत से बाकी जगह भी जहां कहीं पक्षी मर रहे हैं लोगों में सकते में हैं। पिछले दिनों भी एक पक्षी कांगडा में भी मृत मिला था, जिसके बाद लोग परेशान हो गए थे। इस बारे में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केवल सिंह पठानिया ने बताया कि वीरवार सुबह जब उन्हें जानकारी मिली तो उन्होंने इसके लिए डीसी धर्मशाला को फोन किया जिसके बाद पशुपालन विभाग की टीम आई। उन्होंने कहा कि इन मृत पक्षियों में एक कबूतर है, जबकि एक अन्य पक्षी जो देखने में प्रवासी लग रहा है। उल्लेखनीय है कि पक्षीयों के बर्ड फ्लू मामलों को लेकर सरकार व विभाग पूरी तरह से मुस्तैद है व पिछले दिनों प्रदेश के मुख्यमंत्री इस बारे में खुद जानकारी लेने धर्मशाला आए थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!